- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Zayed Millet39s First Line Performance In Sirohi
सिरोही में जायद बाजरा का प्रथम पंक्ति प्रदर्शन
कृषि विज्ञान केंद्र सिरोही की ओर से शुक्रवार को जायद बाजरा का प्रथम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय बाजरा परियोजना के तहत कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के सौजन्य से कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से 25 प्रथम पंक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम निंबोड़ा गाँव के 25 किसानों के यहां आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आभा पाराशर ने बाजरा फसल की उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रथम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत उन्नत बीज, खरपतवार नियंत्रण के लिए एट्राजीन, पोषक तत्व प्रबंधन में एनपीके, जिंक सल्फेट व किट नियंत्रण के लिए फेनवेलरेट डस्ट आदानों की उपयोग करने की विधि बताई। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह चांदावत की ओर से बाजरा फसल में उपयोग किए जा रहे आदानो पर चर्चा की तथा केंद्र की ओर से आयोजित प्रथम पंक्ति प्रदर्शन के महत्व को बताया। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुमन शर्मा ने बाजरा फसल के महत्व, मूल्य संवर्धन तथा विपणन की जानकारी किसानों को दी।
सिरोही. कृषि विज्ञान केंद्र पर जायद बाजरा प्रथम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने भाग लिया।