महिला सशक्तिकरण पर कॉलेज में हुआ व्याख्यान
राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बच्चूसिंह सिनसिनवार ने की। डॉ. सिनसिनवार ने व्याख्यान कार्यक्रम में महिलाओं के कॉरपोरेट सेक्टर में बढते दबदबे व नेतृत्व क्षमता पर ध्यान आकर्षित किया। महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. बेगराज कुमावत ने कृषि क्षेत्र में श्रम में होने वाले लैंगिक भेदभाव, महिलाओं की गुप्त बेरोजगारी व उनके जीडीपी में कम योगदान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. परिहार उर्मिला ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाएं सामाजिक दबाव से मुक्त होकर वैयक्तिकता पर विशेष बल देगी, तभी वे अपने लिए एक प्रतिष्ठित व सम्मानीय स्थान प्राप्त कर पाएगी। व्याख्यान कार्यक्रम में सहायक आचार्य एकता देवी, दीपिका वैष्णव, रेखा विश्नोई, राहुल मुनीम व बृज मोहन यादव भी मौजूद थे।