- Hindi News
- National
- Sumerpur News Rajasthan News 111 Sports Talents Honored At The Umang Sports Talent Festival
उमंग खेल प्रतिभा समारोह में 111 खेल प्रतिभाअाें का सम्मान
खेलकूद क्षेत्र की प्रतिभाअाें के सम्मान में आयोजित होने वाले उमंग कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिला ओलिंपिक संघ एवं इलेवन स्टार स्पोर्ट्स अकादमी की बैठक आयोजित हुई। िजसमें सम्मानित होने के लिए अकादमी पोर्टल पर किए गए 250 से अधिक आवेदनाें में से 111 सम्मानित होने वाले खिलाडियों का चयन किया गया। अकादमी निदेशक देवेन्द्रसिंह सिसोदिया ने बताया की कार्यक्रम के तहत विशेष खेल अभियान को जोड़कर खिलाडियों को बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि क्षेत्र की 111 खेल प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें 1 माह तक का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के प्रायोजक महावीरसिंह सिसोदिया ने बताया की इस विशेष कार्यक्रम के चलते क्षेत्र के खिलाडियों काे अपनी प्रतिभा िदखाने का माैका िमलेगा एवं आने वाली खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रतिभाएं बढ़चढ़ कर भाग लेगी। बैठक में जिला ओलिंपिक संघ अध्यक्ष महिपालसिंह निम्बाडा, सचिव बिट्टू मीना आदि माैजूद रहे।