- Hindi News
- National
- Sumerpur News Rajasthan News Annaprashan Day Celebrated At Anganbadi Center In Sumerpur
सुमेरपुर में अांगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन दिवस मनाया
सुमेरपुर| शहर के बैरवा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार काे 7 माह के नवजात बच्चों को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर अन्नप्राशन करवाया गया। आंगनवाडी कार्यकर्ता रेखा बैरवा ने 3 से 6 वर्ष तक के छोटे बच्चों को शिक्षा के साथ मनोरंजन,स्वास्थ्य के प्रति बच्चों में जागरूकता, हाथ धुलाई एवं शरीर की साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायिका सुशीला मीणा, आशा सहयोगिनी नर्बदा बैरवा अादि
माैजूद थी।
अांगनबाड़ी केंद्र पर बच्चाें काे अन्नप्राशन करवाती कार्यकर्ता व सहायिका।