पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Beti Bachao Beti Padhao Rally Aware Of Rally Exit

बेटी बचाअाे-बेटी पढ़ाअाे काे लेकर रैली िनकाल अामजन काे जागरूक िकया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पालिका कार्यालय में बुधवार काे एनयूएलएम के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान पालिकाध्यक्ष उषा कंवर राठाैड़ के सानिध्य में अायाेजित हुअा।

एनयूएलएम जिला प्रबंधक देवेंद्रसिंह राणावत ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाअाें काे बेटियाें काे बचाने व पढ़ाने की शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। िजसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष उषाकंवर ने हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर जागरूकता रैली िनकाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। रैली काे पालिकाध्यक्ष राठाैड़ व जिला प्रबंधक राणावत ने रवाना किया। रैली में स्वयं सहायता समूह की महिलाअाें ने अामजन काे जागरूक किया। पालिकाध्यक्ष राठाैड़ द्वारा महिलाओं को कॉपी और पेंसिल देकर शिक्षा के प्रति बालिकाओं को पढ़ाने का संदेश दिया गया। रंगोली बना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया गया। इस माैके पर प्रियंका व्यास, नवीन कुमार, कनिष्ठ लेखाकार श्रवण कुमार,योगेश गर्ग, राजेंद्र अादि माैजूद थे।

सुमेरपुर. पालिका कार्यालय में महिलाअाें काे बेटी बचाअाे बेटी पढाअाे की शपथ िदलाते एनयूएलएम िजला प्रबंधक।
खबरें और भी हैं...