पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Class X And Viii Examinations Begin In Sumerpur

सुमेरपुर मंे कक्षा दसवीं व अाठवीं की परीक्षाएं शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक िशक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा अायाेजित कक्षा 10वीं एवं प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा 8 की परीक्षाएं गुरुवार काे प्रारम्भ हुई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल सोनी ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 3 हजार 259 विद्यार्थी नामांकित थे, जिसमें से 55 अनुपस्थित एवं 3204 विद्यार्थियों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्हाेंने बताया कि क्षेत्र में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें 2 परीक्षा केंद्र निजी विद्यालयाे में हैं। इसी प्रकार प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा 8 में कुल 3738 विद्यार्थी नामांकित थे। जिसमें से 3707 विद्यार्थियों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवं 31 अनुपस्थित रहे। क्षेत्र में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए एवं 2 संग्रहण केंद्र बनाए गए।

खबरें और भी हैं...