- Hindi News
- National
- Sumerpur News Rajasthan News Cm Announced 100 Crores For Jawai Recharge Mla Expressed Gratitude
जवाई पुनर्भरण के िलए सीएम ने 100 करोड़ की घोषणा की, विधायक ने जताया आभार
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने डॉ. रामावत का स्वागत किया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण मांग जवाई पुनर्भरण के िलए 100 करोड़ रुपये की बजट उपरांत घोषणा की। उन्होंने ’सेई बांध की सुरंग को चौड़ा’ करवाने के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट उपरांत घोषणा की, जिस पर सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को व्यक्तिगत मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
गौरतलब है कि क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग जवाई पुनर्भरण के िलए क्षेत्र के विधायक कुमावत ने विधानसभा में पिछले सत्र में भी मांग रखी थी। इसके बाद व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मिल कर भी इस योजना को पश्चिमी राजस्थान के हित में स्वीकृत करने की मांग रखी थी। विधानसभा के इस बजट सत्र में भी विधायक द्वारा जवाई पुनर्भरण के साथ सुरंग चौड़ी करने की मांग रखी थी। बजट घोषणा में सरकार द्वारा जवाई पुनर्भरण पर कोई घोषणा नहीं होने से चर्चा में भी विधायक द्वारा इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया। उन्हांेने कहा कि जवाई बांध पश्चिमी राजस्थान की जीवन रेखा है और इसने कई सालों तक जोधपुर को पानी पिलाया है। अब मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि वो इस कर्ज को चुकाए और जनता को लाभ दे। इस योजना के स्वीकृत होने से पाली, जालोर व सिरोही के किसान लाभान्वित होंगे और पेयजल की समस्या से निजात मिलेगा। जिस पर मुख्यमंत्री ने बजट चर्चा पर जवाब देते हुए पूरक घोषणा में ’सेई बांध की सुरंग को चौड़ा करवाने के िलए 100 करोड़’ की योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर क्षेत्रीय विधायक कुमावत ने सदन में मिलकर मुख्यमंत्री का
आभार जताया।
सेई से जवाई में पानी लाने 100 कराेड़ की घाेषणा पर एअाईसीसी सदस्याें का स्वागत
सुमेरपुर| बजट घोषणा में जवाई बांध में पानी लाने के लिए सेई टनल को चौड़ा करने के िलए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 करोड़ की घोषणा करने पर क्षेत्रवासियों व कमांड के किसानों ने खुशी जताई। जवाई बांध राेड स्थित महाराजा उम्मेद सिंह कृषि मंडी में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्या डॉ. रंजू रामावत का स्वागत किया। इस माैके पर कांग्रेस नेता भंवरसिह चौधरी, जयनारायण सीपा बलवना, महासचिव सुभाष मेवाड़ा, राजू चांवरिया, जिला सचिव महेश परिहार, बलाणा सरपंच शंभूराम मीणा, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मेहता, भगता राम देवासी कोलीवाडा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव भगवानदास सिंदरू, पार्षद सुमेर मीणा, नरेश कुमावत, खूबचंद खत्री, गलथनी उप सरपंच मानसिंह रामनगर, नेपालसिंह पावा, भगवतसिंह हिंगोला अादि माैजूद थे।
सुमेरपुर. घाेषणा करवाने पर एअाईसीसी सदस्या डाॅ. रामावत का स्वागत करते किसान व कांग्रेसजन।