- Hindi News
- National
- Sumerpur News Rajasthan News Completion Of One Year Of Stoppage Of Humsafar Train At Jawai Station Railway Revenue Of 250 Crores
जवाई स्टेशन पर हमसफर ट्रेन के ठहराव काे एक साल पूरा, 2.50 कराेड़ का रेलवे काे राजस्व िमला
जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर भगत की कोठी से चलकर बांद्रा की तरफ जाने वाली हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन के सफल संचालन काे एक वर्ष पूर्ण हाेने पर जवाई बांध रेल विकास समिति ने खुशी जाहिर की। गत वर्ष 15 मार्च को हमसफर एक्सप्रेस का जवाई बांध स्टेशन पर प्रथम बार ठहराव हुआ था। रेल विकास समिति सदस्य राजेश जोशी के अनुसार हमसफर एक्सप्रेस 19043-19044 साप्ताहिक प्रत्येक शुक्रवार को इसका आगमन सुबह 11 बजे व प्रस्थान रात्रि 8 बजे के करीब होता है। हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव से सुमेरपुर-शिवगंज दो शहरों, तखतगढ़ सहित आसपास के लगभग 200 गांवों की जनता को अावागमन मंे सुविधा िमल रही है। इसके ठहराव से जवाई बांध स्टेशन की आय में भी इजाफा हुआ है। हमसफर एक्सप्रेस का प्रथम बार जवाई बांध पर 15 मार्च को प्रयोगात्मक के तौर पर छः माह के लिए ठहराव हुआ था। जवाई बांध रेल विकास समिति की मांग एवं ट्रेन से स्टेशन की आय को ध्यान रखते हुए सांसद पीपी चौधरी एवं विधायक जोराराम कुमावत के निवेदन पर रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा इसे िनयमित संचालन की अनुमति प्रदान की गई। जाेशी ने बताया कि हमसफ़र ट्रेन के एक वर्ष के संचालन में जवाई बांध स्टेशन पर साप्ताहिक यात्री गाड़ी होने की वजह से कुल 53 फेरे हुए, िजससे रेलवे काे करीब 1.20 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
िपछले तीन फेराें में 7.65 लाख का राजस्व िमला
जाेशी ने बताया कि हमसफ़र एक्सप्रेस के पिछले तीन आंकड़ों को देख जाए तो 28 फरवरी को 147 यात्रियों द्वारा यात्रा की, 6 मार्च को 154 यात्रियों ने टिकिट बुक कराई एवं वर्ष के आखरी में 13 मार्च को 175 यात्रियों द्वारा यात्रा के लिए टिकिटों को बुक किया गया है, जिससे क्रमशः 2.40 लाख, 2.50 लाख एवं 2.75 लाख का राजस्व जवाई बांध स्टेशन को प्राप्त हुआ है।
समिति सदस्याें ने सीएम से कहा- लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से मिलेगी राहत
इसी तरह जवाई बांध स्टेशन पर साप्ताहिक हर सोमवार काे बीकानेर-बांद्रा एक्सप्रेस यात्री गाड़ी का ठहराव हुआ था, जिसकी आय भी लाखों में है। जवाई बांध रेल विकास समिति ने यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल मंत्री गोयल एवं सांसद चाैधरी से जवाई बांध स्टेशन पर लम्बी दूरी की तीन यात्री गाड़ियों आश्रम एक्सप्रेस, गरीब रथ एवं भगत की कोठी-पूणे एक्सप्रेस ट्रेन के ठहाराव की मांग की है। हमसफ़र एक्सप्रेस एवं बीकानेर बांद्रा एक्सप्रेस के सफल संचालन पर समिति सदस्य केसाराम मेड़तिया, रमेश बोहरा, सत्यप्रकाश गुप्ता, भंवर देवड़ा, प्रकाश भीनमाल, पोपटलाल जैन, अनिल शाह, जोधराज देवड़ा, नरेश भाटी, इंद्र राव, किशोर बोराणा, नटवर रामीणा आदि ने खुशी जाहिर की।
सुमेरपुर क्षेत्र के लिए फायदा वाली ट्रेन
सांसद व िवधायक के अथक प्रयासाें से स्टेशन पर करीब 15 सालाें बाद जनाेपयाेगी हमसफर ट्रेन का ठहाराव हुअा है। यह पूरे क्षेत्र के िलए वरदान साबित हाे रही है।
-चत्रभुज शर्मा, उपाध्यक्ष, नगर पालिका सुमेरपुर।
लंबी दूरी की ट्रेनों का भी ठहराव होना चाहिए
स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हाेना िमल का पत्थर साबित हुअा है। रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि हुई है। इस हिसाब से अाेर भी द्रुतगामी ट्रेनाें का ठहराव हाेना चाहिए।
-श्रवण राठी, संगठन मंत्री, राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ।
मंत्री से लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग की है
स्टेशन पर अाश्रम एक्सप्रेस, गरीब रथ, भगत की काेठी-पूना एक्सप्रेस ट्रेनाें का भी ठहराव हाेना चाहिए। इन ट्रेनाें के ठहराव की रेल मंत्री से मांग की है। यह ट्रेने रूकती है ताे क्षेत्रवासियाें के िलए बड़ी साैगात रहेगी।
-राजेश जाेशी, सदस्य, जवाई बांध रेल िवकास समिति, सुमेरपुर।
रेलवे की राजस्व अाय में भी वृद्धि हाेगी
जवाई बांध स्टेशन पर लंबी दूरी की गाडियाें का ठहराव हाेना चाहिए ताकि अामजन काे इसका लाभ िमल सके। इससे रेलवे की अाय में भी वृद्ध हाेगी।
-भंवर देवड़ा, सचिव, व्यापार संघ, सुमेरपुर।
सुमेरपुर. जवाई बांध स्टेशन। फाइल फाेटाे