पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Demand For Re Installation Of Computer Instructions In Schools And Colleges

िवद्यालय व महाविद्यालयाें में कम्प्यूटर अनुदेशकाें काे पुन: लगवाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान कंप्यूटर संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजकीय िवद्यालयाें व महाविद्यालयाें से पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के शासन काल में हटाए गए कम्प्यूटर अनुदेशकाें काे कम्प्यूटर िशक्षक कैडर में शामिल करवाने की मांग काे लेकर गुरुवार काे अाॅल राजस्थान कम्प्यूटर िशक्षक संघ शाखा ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राजेन्द्रसिंह िससाेदिया काे ज्ञापन िदया। ब्लाॅक अध्यक्ष गुलाब मीना ने बताया कि राज्य के 4500 राजकीय िवद्यालयाें एवं 127 राजकीय महाविद्यालयाें में कम्प्यूटर िशखा अाईसीटी याेजना के तहत सुचारू चल रही थी। लेकिन पूर्व में भाजपा शासन काल ने याेजना बंद कर दी, िजसके कारण कम्प्यूटर अनुदेशक बेराेजगार हाे गए। उन्हाेंने बताया कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का सपना था कि देश का हर िवद्यार्थी कम्प्यूटर िशक्षा प्राप्त करें, लेकिन कम्प्यूटर अनुदेशकाें काे हटाकर इसे महत्वहीन कर िदया है। उन्हाेंने मुख्यमंत्री से बेराेजगार करीब 4900 कम्प्यूटर अनुदेशकाें काे प्रस्तावित कम्प्यूटर िशक्षक कैडर में शामिल करते हुए राजकीय िवद्यालयाें व महाविद्यालयाें में नियमित करवाने की मांग की है ताकि काेई भी िवद्यार्थी कम्प्यूटर िशक्षा से वंचित ना रहे।

सुमेरपुर. मांग काे लेकर एसडीएम काे ज्ञापन देते संघ सदस्य।
खबरें और भी हैं...