- Hindi News
- National
- Sheoganj News Rajasthan News Ger Dance In Jagannath Mahadev Temple Of Shivganj
शिवगंज के जागनाथ महादेव मंदिर में हुआ गेर नृत्य
शहर के जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम 5 बजे गेर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें कई गेरियों ने परम्परा की पोशाकें पहनकर नृत्य किया। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। गेर नृत्य कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरु हुआ, जो शाम सात बजे तक चला। इस मौके नगर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, पूर्व विधायक रामलाल सोलंकी, पार्षद किस्तूरचंद घांची, जयंतिलाल सोनी, नारायणसिंह राणावत, गंगाराम गोयल, कुंदनमल राठी, नरेंद्र कुमार जैन, डॉ रवि शर्मा, फुलाराम सुथार, नारायणलाल परिहार, अशोक कुमावत, रूपाराम हिंडोनिया, उम्मेदमल परिहार समेत कई लोग मौजूद थे।
गांव शाही गेर नृत्य व हाेली स्नेह िमलन समाराेह अाज : सुमेरपुर| काेलीवाडा राेड स्थित श्री अापेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार काे गांव शाही गेर एवं हाेली स्नेह मिलन समाराेह का अायाेजन हाेगा। श्री अापेश्वर हनुमानजी िमत्र मंडल सचिव िवक्रमसिंह चाैहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंग पंचमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में फूलाें से हाेली खेली जाएगी एवं गेर नृत्य का अायाेजन हाेगा। उन्हाेंने बताया कि गेर नृत्य में अास-पास के गांवाें से अामंत्रित गेर नृत्य दल में विभिन्न स्वांग रचकर गेरिये दर्शकाें का मनाेरंजन करने के साथ लाेगाें काे जागरूकता का संदेश देंगे। अायाेजन काे लेकर मंडल अध्यक्ष रघुवीरसिंह द्वारा सदस्याें छाेगाराम, सवाराम देवासी, िजतेन्द्र परिहार, कैलाश परिहार, रमेशसिंह चाैहान, खीमाराम, मदन मेड़तिया, कालूसिंह परमार, मदनसिंह चाैहान, प्रवीण कुमार, कैलाश गहलाेत, दलपतसिंह भाटी, रमेश सुंदेशा, पाेपट भाई पटेल अादि काे िजम्मेदारियां
साैंपी गई।
शिवगंज. जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित गेर नृत्य कार्यक्रम में भाग लेते गेरिए।