पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Heli Sneh Milan Honored Lions Club39s Talent In Sumerpur

सुमेरपुर में हाेली स्नेह मिलन मंे लॉयंस क्लब की प्रतिभाअांे काे किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के जवाई बांध राेड स्थित एक िनजी गार्डन मंे लॉयन्स क्लब सुमेरपुर-जवाई का सम्मान समारोह, हाेली स्नेह मिलन एवं महिलाअाें के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के राकेश अग्रवाल ने बताया कि समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्षाें का सम्मान किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्लब की महिला सदस्यों को वेलकम किट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिलाअाें ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। उन्हाेंने बताया कि समारोह में 2018-19 में लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई को एक्सीलेंस अवार्ड मिला था, उसके लिए लॉयन भूपेंद्र गोयल व लॉयन राकेश अग्रवाल को सम्मानित किया और इंटरनेशनल एक्सीलेंस बैज लॉयन क्लब सुमेरपुर जवाई के बैनर पर लगाया गया था। समारोह में सेवा कार्यों में सहयाेग के िलए क्लब की अाेर से नरेन्द्रसिंह चौधरी एवं सुभाष अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। समारोह में क्लब सदस्यों और बच्चों के लिए गेम्स आयोजित किए गए। अारपी चौधरी ने गाेशाला मंे दान देने के िलए 11 हजार का चेक क्लब काे प्रदान किया। समारोह में लॉयन सुमेरपुर जवाई क्लब एक्सीलेंस अवार्ड लॉयन ज्ञानेंद्रसिंह चौधरी की पुत्री प्रनीतिसिंह चौधरी को दिया गया है। प्रनीति ने वर्ष 2019 में सुमेरपुर का नाम राेशन किया था। वे अंडर इलेवन गर्ल्स राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ स्वीमर चुनी गई थी और राजस्थान स्विमिंग टीम की तरफ से रिप्रजेंट किया था। अंत में अध्यक्ष द्वारा अभिवादन के साथ समाराेह का समापन किया गया।

खबरें और भी हैं...