पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Holika Dahan Today Auspicious Time From 640 Pm To 904 Pm

होलिका दहन आज, शाम 6:40 से रात 9:04 बजे तक शुभ मुहूर्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खुशियों का त्योहार होली सोमवार से शुरू होगा। पूर्णिमा सुबह 3:03 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं दोपहर 1:10 बजे तक भद्रा की स्थिति रहेगी। होलिका दहन शाम को प्रदोष वेला में 6:40 से रात 9:04 बजे तक के शुभ मुहूर्त में होगा। पूर्णिमा तिथि रात 11:17 बजे तक रहेगी। पंडित अश्विनी दवे ने बताया कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.40 बजे से होगा। होलिका दहन में गोबर के उपले, जायफल, लॉन्ग, कर्पूर, इलायची, हवन सामग्री, पीपल की लकड़ी, नीम की लकड़ी आदि से पूजा होगी। इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क है कि इससे वायुमंडल में बैक्टीरिया समाप्त हो जाते हैं और वायुमंडल शुद्ध हो जाता है।

होलिका दहन की पूजा विधि

{ होलिका दहन के शुभ मुहूर्त से पहले पूजन सामग्री के अलावा चार मालाएं अलग से रख लें।

{ इनमें से एक माला पितरों की, दूसरी हनुमानजी की, तीसरी शीतला माता और चौथी घर परिवार के नाम की होती है।

{ दहन से पूर्व श्रद्धापूर्वक होली के चारों ओर परिक्रमा करते हुए सूत के धागे को लपेटते हुए चलें।

{ परिक्रमा तीन या सात बार करें।

{ एक-एक कर सारी पूजन सामग्री होलिका में अर्पित करें।

{ जल से अर्घ्य दें।

{ घर के सदस्‍यों को तिलक लगाएं।

{ इसके बाद होलिका में अग्नि लगाएं।

खबरें और भी हैं...