- Hindi News
- National
- Sheoganj News Rajasthan News In Shivganj Women Played Holi With Gulal Distributed Children
शिवगंज में महिलाओं ने गुलाल से खेली होली, बच्चों को बांटी पिचकारी
कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस के बचाव की जानकारी भी दी
सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज की ओर से रविवार सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर होली स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें समिति की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रंग-बिरंगे गुलाल से होली खेली एवं बच्चों को पिचकारी, गुलाल व चॉकलेट वितरित कर कोरोना वायरस के बचाव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की आशा सहयोगिनी ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सिर्फ सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने हाथों को साफ व स्वच्छ पानी से धोये एवं खांसी आने पर मुंह पर रूमाल रखे। बुखार आने पर उसकी जांच करवा लें। समिति अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समिति की ओर से सभी बच्चों को पिचकारियां, गुलाल व चॉकलेट वितरित किए। इस मौके समिति की कार्यकर्ता हस्तु खंडेलवाल, दमयंती दिवाकर, ललिता शर्मा, मंजू रावल, गीता देवड़ा, मीनू रावल, इंद्रा बेन, कविता देवी व मंजू देवी भी
मौजूद थी।
सनातन धर्म महिला सेवा समिति की कार्यकर्ता ने गुलाल से होली खेली।