पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News In Sumerpur Basla Of Sheetla Mata Will Be Built On 15th And Worship Will Be On March 16

सुमेरपुर में शीतला माता का बासाेड़ा 15 को बनेगा एवं पूजन 16 मार्च काे होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहट में भी शीतला माता का मेला भरेगा

शहर के शीतला चाैक स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में गांव शाही गेर का अायाेजन 16 मार्च काे किया जाएगा एवं 15 मार्च काे बासाेडा बनाया जाएगा। अायाेजन काे लेकर गांव के 36 काैम के प्रबुद्धजनाें व जन प्रतिनिधियाें की बैठक नगर पालिकाध्यक्ष उषा कंवर राठाैड़ के सानिध्य में अायाेजित हुई। शीतला सप्तमी काे लेकर चर्चा करते हुए गांव चाैधरी नारायणलाल ने बताया कि शीतला सप्तमी पर रविवार काे बासाेडा बनाया जाएगा एवं साेमवार काे माताजी काे भाेग लगाया जाएगा। वहीं शाम काे गांव शाही गेर का अायाेजन किया जाएगा। इस माैके पर पार्षद चतराराम मेघवाल, िदलीप कुमार, खूबचंद खत्री, मंछाराम कच्छवाह, पर्बतसिंह, प्रेमचंद बरूत, सरदार खां, नारायण लखमाजी, नटवर रामीणा, बाबूसिंह, शांतिलाल अादि माैजूद थे।

बासाेडा का सेवन करना काफी लाभदायक रहता है : पंडित महेश वी शास्त्री ने बताया कि शीतला देवी की पूजा करने एवं शीतल भोजन बासाेडा का सेवन करना काफी लाभदायक रहता है। उन्हाेंने बताया कि देवी निमित्त भोजन करने से पूरे वर्ष में हमें शारीरिक एवं मानसिक रूपी तनाव व स्वास्थ्य में लाभ रहता है। साथ ही हमे चर्मराेग, आंतरिक राेग, फोड़े फुंसी इत्यादि में काफी लाभ प्राप्त होता है। घर-परिवार में माता के अाशीर्वाद से एकाग्रता रहती हैं एवं अन्न संबधी समस्याअाें का िनवारण हाेता हैं।

पूजन का शुभ मुहूर्त

{16 मार्च 2020 सोमवार

{ प्रातः 05:15 बजे से 07:30 बजे तक

{ प्रात: 09:05 से 10:30
बजे तक

{ अभिजित विजय मुहूर्त 11:31 बजे से 12:27 बजे तक।

15 मार्च काे पूजन िनषेध

पंडित महेश वी शास्त्री ने बताया कि इस बार शीतला सप्तमी रविवार तारीख 15 मार्च 2020 को है, लेकिन इस दिन वृश्चिक राशि की भद्रा दीवा 03:52 बजे तक है इस कारण मां शीतला की पूजा करना निषेध है।

खबरें और भी हैं...