िवद्यालय में काेराेना से बचने के बारे में जानकारी दी
बलवना| गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को सुमेरपुर से नर्सिंग काॅलेज से आए दिग्विजयसिंह देवड़ा ने कोरोना वायरस से हाेने वाली बीमारी के बारे में जानकारी दी गई। उन्हाेंने कोरोना बीमारी से बचने के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बस्तीमल छीपा व शारीरिक शिक्षक सुरेंद्रसिंह देवड़ा, भगवतसिंह देवड़ा, फिरोज खान पठान, ईश्वरसिंह चौहान, नाथूसिंह राणावत, मनाराम देवासी, योगेंद्र जांगिड़, दिलीप नागर आदि मौजूद थे। कस्बे के बिसलपुर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी काेरोना वायरस से फैलने वाली बीमारी के बारे में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुमेरपुर के नर्सिंग महाविद्यालय से आए दाकूबेन, सरेमल, प्रदीप पुरोहित, आंनदसिंह, प्रमेप्रकाश, विमलेश व सुरेंद्रसिंह ने इस बीमारी के बचाव के बारे में जानकारी दी।