- Hindi News
- National
- Sumerpur News Rajasthan News Jawai Recharge Scheme Implemented Will Yield 25 Billion Annually Congress Leader Meets Cm
जवाई पुनर्भरण याेजना लागू हुई तो सालाना 2.5अरब की होगी पैदावार, सीएम से मिले कांग्रेस नेता
जवाई पुनर्भरण परियाेजना काे लेकर पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के नेतृत्व में जवाई कमांड क्षेत्र के किसानाें सहित कांग्रेस के अाला पदाधिकारियाें ने जयपुर में मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत से िमलकर क्षेत्र की सबसे ज्वलंत समस्या का मुद्दा रखा। पूर्व सांसद जाखड़ ने बांसवाडा के माही सागर बांध के पानी काे सेई बांध से हाेते हुए जवाई बांध काे भरने की मांग रखी। िजस पर सीएम गहलाेत ने परियाेजना लागू करने का अाश्वासन िदया।
जवाई बांध पुर्नभरण काे लेकर पूर्व सांसद जाखड़ के नेतृत्व में कमांड क्षेत्र से 4 बसाें में सवार हाेकर करीब 250 किसानाें सहित कांग्रेस के अाला पदाधिकारियाें ने गुरुवार सवेरे मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उक्त परियाेजना काे लागू करने के िलए किसानाें व कांग्रेसजनाें ने करीब एक घंटे तक सीएम गहलाेत से चर्चा की। पूर्व सांसद जाखड़ ने सीएम काे ज्ञापन िदया। िजसमें माही सागर बांध के पानी की अावक काे सेई बांध से हाेते हुए जवाई बांध में लाने की मांग रखी।
पूर्व सांसद जाखड़ ने मुख्यमंत्री के सामने रखी माही सागर बांध के पानी को सेई होते हुए जवाई बांध में लाने की मांग
पूर्व सांसद जाखड़ ने बताया की पूर्व में वर्ष 2008-13 के समय कांग्रेस सरकार के समय बजट घाेषणा में बांसवाडा िजले के माही सागर बांध का पानी जवाई बांध में लाने के िलए करीब 1 कराेड़ रुपए की लागत से सर्वे कार्य करवाने की घाेषणा की गई थी। जाखड़ ने बताया कि 15वीं लाेकसभा में जल संसाधन समिति में स्थाई सदस्य हाेने के नाते उनके प्रयासाें से राष्ट्रीय जल िवकास अभिकरण बाेर्ड द्वारा 14 िहमालयन िलंक परियोजनाएं प्रस्ताव हैक्टाेजाेलीकर डाटा सम्मिलित किए गए थे, िजसमें माही बजाज से सेई-जवाई िलंक परियाेजना भी सम्मिलित थी। उन्हाेंने बताया कि माही सागर बांध का पानी टनल या िलफ्ट के माध्यम से सेई बांध में एवं सेई से जवाई बांध में पानी लाने से क्षेत्र में पानी की समस्या का िनराकरण के संबंध में केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्री काे अवगत करवाया जा चुका है। उन्हाेंने सीएम गहलाेत से पाली व जालाेर िजले की पानी की समस्या काे देखते हुए पूर्व में वर्ष 2008-13 के समय की गई घाेषणा काे मूर्त रूप देने का िनवेदन किया।
जवाई बांध के कमांड क्षेत्र में 38671 हैक्टेयर जमीन, 42 हजार से अधिक किसान सीधे ताैर पर जवाई से जुड़े
पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध का भरना पूर्ण रूप से मानसून पर िनर्भर है। यदि किसी वर्ष क्षेत्र में अच्छी बारिश हाेती है ताे बांध भरने के साथ किसानाें काे सिचंाई के िलए ताे पानी िमलता ही है, पेयजल की समस्या का भी कुछ हद तक समाधान हाे जाता है। राज्य सरकार जवाई बांध पुनर्भरण याेजना काे मूर्त रूप देती है ताे जवाई कमांड क्षेत्र में सालाना करीब 2.5 अरब रुपए के कृषि जिंसों की उपज हाेगी, िजससे किसान खुशहाल हाेंगे। साथ ही पेयजल की समस्या से भी िनजात िमलेगी।
जवाई पुनर्भरण परियाेजना काे लागू करवाना जरूरी
एअाईसीसी सदस्य डाॅ. रंजू रामावत ने बताया कि किसानाें की खुशहाली के िलए उन्हें जवाई बांध से हर साल सिंचाई के िलए पानी िमले। इसलिए जवाई बांध पुनर्भरण परियाेजना काे लागू करवाना जरूरी है। सीएम ने माही सागर या साबरमती बेसिन से जवाई बांध काे भरवाने का अाश्वासन िदया है। िजस पर जल्द ही घाेषणा सुनने काे िमलेगी।
जवाई पुनर्भारण काे लेकर सीएम से मिलते पाली जिले के कांग्रेस नेता।
ये प्रतिनिधि रहे माैजूद
सीएम से िमलने गए दल में कांग्रेस से पूर्व चेयरमैन नगर परिषद् पाली केवलचंद गुलेच्छा, बलाना सरपंच शंभूराम मीना, वरिष्ठ कांग्रेसी भंवरसिंह चाैधरी, जयनारायण छीपा, कस्तूराराम मीना, पार्षद गोविंद राठौड़ सुमेरपुर, हरिजीत, कांतिलाल पुराेहित, फूटरमल, सांकलाराम बलाना, मूलाराम, नगाराम, नरसाराम, छाेगाराम, मांगीलाल, चंपालाल मीना दुजाना, जवाई कमांड क्षेत्र के गांव पावा, दुजाना, बलाना, जाखाेडा, तखतगढ़, गाेगरा, बसंत, काेसेलाव अादि गांवाें से करीब 250 किसानाें ने भाग िलया।