पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Khiwandi Case Two Accused In Jail And Three On Remand

खिवांदी प्रकरण: दो आरोपी जेल में तो तीन रिमांड पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुलंडी के दिन दो पक्षों में मारपीट का मामला, गिरफ्तार 5 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के खिवांदी गांव में धुलंडी के दिन मंगलवार शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट के बीच मारपीट की घटना में घायल एक पक्ष के लोगों का बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। इनमें आरोपी शंभूसिंह व भरतसिंह को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया, जबकि आरोपी झंकारसिंह, महिपालसिंह उर्फ छैलसिंह, व बाघसिंह काे एक दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी के अाराेपियाें की तलाश जारी हैं। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए मामले की जांच सीओ सुमेरपुर भोमाराम मेघवाल कर रहे है।

घटना के दौरान मौजूद पुलिस सब इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच: खिवांदी गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सिरोही में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर जितेंद्रसिंह को भी मामले में आरोपी बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घटना के दौरान एसआई मौके पर दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में एसआई मारपीट करने वाले लोगों को पीछे धकेल रहा है, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वह मारपीट में शामिल था। मामले के जांच अधिकारी सीओ सुमेरपुर भोमाराम घटना के दौरान उसकी उपस्थिति व भूमिका की जांच कर रहे है कि वह समझाइश करने में शामिल था अथवा मारपीट करने में।

सरगरा समाज ने एसपी को दिया ज्ञापन, पूर्व विधायक घायलों से मिले : इधर, पूर्व विधायक भीमराज भाटी ने गुरुवार को नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई व युवा नेता राकेश पंवार व सरगरा समाज के लोगों के साथ पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती घायलों से मिल कर घटना की जानकारी ली। कांग्रेस पार्षद बाबूलाल आर्य व एडवोकेट राजूराम परमार के नेतृत्व में दिन में सरगरा समाज के लोगों ने कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन देकर मारपीट की घटना में पुलिस उप निरीक्षक के शामिल होने के आरोप लगाए। उन्होंने मामले में सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं सरगरा समाज के राकेश पंवार, एडवोकेट चेतन चौहान, कमल जोगी के नेतृत्व में भी प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

राजपूत समाज ने सुमेरपुर में बैठक कर तीन मांग रखी

खिवांदी में मारपीट की घटना को लेकर गुरुवार को राजपूत समाज ने सुमेरपुर थाने के बाहर बैठक की और बाद में एएसपी ब्रजेश सोनी से मिले। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एएसपी से मिल कर तीन मांग रखी, जिसमें बताया गया कि इस घटना में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही निर्दोष लोगों को मामले में नहीं फंसाया जाए और शंभूसिंह की ओर से दर्ज कराए मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करे।

सुमेरपुर. थाने के बाहर प्रदर्शन करते लाेग। फोटो| भास्कर
खबरें और भी हैं...