- Hindi News
- National
- Sumerpur News Rajasthan News Last Date For Submission Of Advance Tax Of Vehicles Is 15 March
वाहनाें का अग्रिम कर जमा करवाने की अंतिम तारीख 15 मार्च
सुमेरपुर | इस बार आगामी 15 मार्च तक ही राजस्थान राज्य के समस्त भार वाहनों का अग्रिम टैक्स भरा जा सकेगा। इसके बाद बिना टैक्स भरे सडक़ों पर दौडऩे वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। सुमेरपुर उप परिवहन अधिकारी िवनीत चाैहान के अनुसार इस बार गुड्स एवं व्यवसायिक वाहनों का साल 2020-21 का अग्रिम कर जमा करवाने के लिए 15 मार्च अंतिम तारीख है। वाहन मालिक इस समयावधि में टैक्स जमा करवा सकेंगे। उन्हाेंने बताया कि इस संबंध में वाहन मालिकों की सुविधा के लिए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी द्वारा पाली जिले में टैक्स जमा करवाने के िलए उप परिवहन कार्यालय सुमेरपुर, सोजत एवं जैतारण में तीन कर संग्रह केन्द्रों की स्थापित किए हैं। वाहनों का टैक्स ऑनलाइन ई ग्रास एवं 5 हजार से अधिक का टैक्स कर संग्रहण केन्द्र पर राेकड़ जमा करवाया जा सकता है।