पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Mali Community39s Mass Wedding In Saadri On May 5 45 Villages Registered So Far

सादड़ी में माली समाज का सामूहिक विवाह 5 मई काे, अब तक 45 जाेड़ाें का पंजीयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री चारभुजा फूल माली समाज विकास संस्थान सादड़ी एवं माली समाज गोडवाड़ युवा संस्थान सादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में सादड़ी में हाेने वाले माली समाज के सामूहिक विवाह के िलए पंजीयन की तारीख मंे बदलाव करते हुए 21 मार्च की गई है। संस्थान संरक्षक विजयसिंह माली ने बताया कि भामाशाह मेहंदी व्यवसायी चुतराराम गहलोत के सानिध्य मंे आगामी 5 मई को सादड़ी में सामूहिक विवाह अायाेजित हाेगा। सामूहिक विवाह समिति सदस्य मांगीलाल परिहार ने बताया कि समाजसेवी एवं भामाशाह गहलोत के सौजन्य से सादड़ी में होने वाले सामूहिक विवाह महोत्सव मे वर-वधु पक्ष से किसी प्रकार का काेई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। विवाह की समस्त व्यवस्थाएं भामाशाह गहलोत की ओर से की जाएगी। महोत्सव निशुल्क एवं कुरीति मुक्त आदर्श सामूहिक विवाह होगा। उन्हाेंने बताया कि अभी तक सामूहिक विवाह महोत्सव के लिए 45 जोडों ने अपना पंजीकरण करवाया है। समाजबंधुओं की मांग पर पंजीकरण की तिथि 21 मार्च तक बढ़ाई गई है। श्री फूल माली समाज विकास संस्थान सादड़ी के अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत व माली समाज गोडवाड़ युवा संस्थान सादड़ी के अध्यक्ष किशनलाल देवडा के नेतृत्व में सामूहिक विवाह की तैयारियां जाेराें पर चल रही है। सामूहिक विवाह महोत्सव को लेकर गोडवाड़-मारवाड़ के समाजबंधुओं में उत्साह देखने काे िमल रहा है। सामूहिक विवाह में प्रदेश भर सहित गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु अादि राज्याें में व्यवसायरत समाजबंधु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...