पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल टीम ने 700 िवदेशी पर्यटकाें की स्क्रीनिंग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रणकपुर आए पर्यटकों की स्क्रीनिंग जारी

रणकपुर में अभी भी काेराेना का खाैफ बरकरार है। रणकपुर पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकाें की स्क्रिीनिंग जारी है। चिकित्सा विभाग ने पांच दिन में रणकपुर पहुंचने वाले 700 विदेशी पर्यटकाें की स्क्रिीनिंग करवाई है। यहां पर 150 कर्मचारियाें का स्टाफ भी मास्क लगाकर काम करता है।

डाॅ. राजेन्द्र पूनमिया ने बताया िक िवदेशी पर्यटकाें की स्क्रीनिंग जारी है। उधर, सादड़ी पालिका क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टाेर्स अाैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी मास्क की कमी हाेना सामने अाया है। पालिका क्षेत्र में काेराेना संक्रमित इटली से अाए पर्यटकाें के राणकपुर जैन मंिदर में अाने के बाद इस क्षेत्र में मास्क की मांग अचानक बढ़ने से स्टाॅक में कमी अाई है। उल्लेखनीय है िक इटली के 23 सदस्याें का ग्रुप भारत भ्रमण के दाैरान 26 मार्च काे सुबह सांडेराव िस्थत नमस्ते इंिडया में 15 िमनट रूकने के बाद राणकपुर मंिदर का अवलाेकन कर उदयपुर के रवाना हाे गया। इस ग्रुप के दाे सदस्य काेराेना वायरस से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि के बाद से ही रणकपुर क्षेत्र में काेराेना का खाैफ बरकरार है। इधर, सिरोही में कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से घर-घर सर्वे शुरू किया गया है।

सादड़ी. काेराेना वारस काे लेकर विदेशी पर्यटकाें की जांच करते डाॅक्टर।
खबरें और भी हैं...