- Hindi News
- National
- Sumerpur News Rajasthan News Mp Chaudhary Placed A Demand In Parliament Regarding The Stagnation Of Trains At Railway Stations And Basic Facilities At Stations
रेलवे स्टेशनाें पर ट्रेनाें के ठहराव व स्टेशनाें पर मूलभूत सुविधाअाें काे लेकर सांसद चाैधरी ने संसद में रखी मांग
क्षेत्र के रेलवे स्टेशनाे पर ट्रेनाें के ठहराव एवं मूलभूत सुविधाअाें के िवकास काे लेकर शुक्रवार काे सांसद व पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चाैधरी ने संसद भवन में सदन के सामने मांग रखी। उन्हाेंने बताया कि संसदीय क्षेत्र पाली के तहत अजमेर व जाेधपुर मंडल के क्रमश: 22 व 25 रेलवे स्टेशन अाते हैं, िजनमें से महत्वपूर्ण स्टेशनाें पर जनहित में ट्रेनाें के ठहराव की स्वीकृति जारी की जानी अावश्यक है। उन्हाेंने मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद नई दिल्ली, रानी पर भगत की काेठी-पूणे, फालना पर िसकंदराबाद बीकानेर, पाली मारवाड़ पर भगत की काेठी से ब्रांदा, जवाई बांध पर अागरा केंट, साेजत राेड पर अजमेर-अहमदाबाद, साेजत राेड व साेमेसर पर अजमेर-अहमदाबाद, मथानिया पर जैसलमेर-काठगाेदाम, पीपाड़ राेड पर जाेधपुर-दिल्ली सराह राेहिला व जाेधपुर-जयपुर एवं अाेसिया रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की
मांग रखी।
स्टेशनाें पर मूलभूत सुविधाअाें की मांग रखी : सांसद चाैधरी ने पाली संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनाे पर मूलभूत सुविधाअाें के िवस्तार का अाग्रह किया। िजसमें एनएसजी 5 कैटेगरी के जवाई बांध स्टेशन पर श्रेणी क्रमाेन्नतीकरण, कुलियाें की नियुक्ति, प्रतीक्षालय कक्ष का िनर्माण करवाने, प्लेटफार्म नंबर 2 पर सुलभ शाैचालय का िनर्माण करवाने, जवाई बांध स्टेशन का नाम बदलकर सुमेरपुर स्टेशन करवाने एवं स्टेशन परिसर में एटीएम स्थापित करवाने की
मांग रखी।