पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Saraneshwar Mahadev Celebrated Annual Festival Honoring Geris Organizing Gere Tomorrow In Bur

सारणेश्वर महादेव का मनाया वार्षिकोत्सव, गेरियों का सम्मान, बर में कल गेर का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के आखरिया चौक में सारणेश्वर महादेव के वार्षिकोत्सव पर शनिवार शाम 5 बजे गेर नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें सारणेश्वर महादेव सेवा संस्थान की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गेरियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। गेर नृत्य देर रात तक चला। गेर नृत्य कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान सारणेश्वर महादेव की आरती, पूजा-अर्चना की।

गेर नृत्य कार्यक्रम में कई गेरिये सफेद धोती, कमीज व विभिन्न रंगों के साफे पहनकर आए थे। सारणेश्वर महादेव मंदिर में भी देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सेवा संस्थान की ओर से सभी श्रद्धालुओं व गेरियों को प्रसादी वितरण की गई। गेर नृत्य के आयोजन में शिवगंज, सुमेरपुर समेत आस-पास के गांवों से आए लोगों ने उत्साह से भाग लिया। केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शाम 5 बजे गेर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें गेरियों ने देर शाम तक डांडिया नृत्य का लुप्त उठाया। इस मौके नगर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, उपाध्यक्ष चंपा देवी कुमावत, पार्षद मोहनलाल सोलंकी, नारायणलाल परिहार, जयंतीलाल सोनी, किस्तूरचंद घांची, गंगाराम गोयल, नारायणलाल माली समेत कई व्यापारी, नागरिक मौजूद थे। इसी तरह समीपवर्ती कानपुरा गांव में शनिश्वर महाराज मंदिर सेवा संस्थान की ओर से शाम 5 बजे गेर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें कई गेरियों ने शनिदेव महाराज के जयकारों के साथ डांडिया नृत्य किया।

बर कस्बे में गेर को लेकर हुई सजावट

बर| कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीतला सप्तमी पर गेर डांडिया का आयोजन सोमवार काे रखा गया है। शिवसेना जिला अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी ने बताया कि माली सैनी समाज के तत्वावधान में डांडिया गेर का आयोजन किया जाएगा। गेर को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसको लेकर ग्राम को सजाया जा गया है। इस दौरान उपसरपंच सुखलाल बागड़ी, महेंद्र चौहान, मनोहर गहलोत, एडवोकेट राजेन्द्र बागड़ी, वेदराज दगदी, मदनलाल भाटी, दुर्गेश बागड़ी, पारस गहलोत, रामलाल माली आदि तैयारियों में
जुटे हैं।

दर्जन भर गांवों के गेरिये लेंगे आयोजन में भाग

शीतला सप्तमी के मौके पर होने वाली डांडिया गेर आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र से रायपुर, कुशालपुरा, लिलांबा, निमाज, निंबेड़ा, जैतारण, गिरी, मेगड़दा, रेलमगरा, आकेली सहित तकरीबन दर्जन भर गांवों की गेरें इस डांडिया गेर भाग लेगी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गेर काे सम्मानित किया जाएगा।

गेर में एक-दूसरे के गुलाल लगाकर दिया एकता का संदेश

पाली| राजपुराेहित समाज का रंगपंचमी व हाेली स्नेह मिलन समाराेह अात्मानंद छात्रावास में दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में अायाेजित किया गया। इस दाैरान ढोल की थाप पर गैरियों ने खूब कदम थिरकाए। राजपुरोहित विकास समिति के अध्यक्ष रणजीतसिंह भीवली, सचिव चन्द्रभानु तालकिया और सहसचिव राजेन्द्रसिंह धुरासनी ने बताया कि जिलेभर से अाए समाज के सैकड़ाें बंधुअाें ने गेर नृत्य कर एकता का संदेश दिया। एक-दूसरे काे गुलाल लगाकर हाेली की शुभकामनाएं दी। अपने उद्बोधन में दंडी स्वामी महाराज ने एकता और संगठन को आत्मसात करते हुए सामाजिक सरोकारों और सामाजिक दायित्वों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया।

वजींगराम घांची, उपाध्यक्ष चंपा देवी कुमावत, पार्षद मोहनलाल सोलंकी, नारायणलाल परिहार, जयंतीलाल सोनी, किस्तूरचंद घांची, गंगाराम गोयल, नारायणलाल माली समेत कई व्यापारी, नागरिक मौजूद थे। इसी तरह समीपवर्ती कानपुरा गांव में शनिश्वर महाराज मंदिर सेवा संस्थान की ओर से शाम 5 बजे गेर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें कई गेरियों ने शनिदेव महाराज के जयकारों के साथ डांडिया नृत्य किया।


पाली. छात्रावास में गेर नृत्य करते राजपुरोहित समाज के लोग।

शिवगंज. शहर में केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गेर नृत्य का आयोजन किया गया।
खबरें और भी हैं...