पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News The Glory Of Ashapuri Mataji Sung In The Prayers Today The Fair Will Be Filled

भजनाें में गाई अाशापुरी माताजी की महिमा, अाज भरेगा मेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलवना| निकटवर्ती बिसलपुर गांव स्थित श्री आशापुरी माताजी का दो दिवसीय वार्षिक मेला शनिवार शाम से शुरू हुआ। मेला समिति के सदस्यों ने बताया की कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या का आगाज कलाकार मनीष परिहार व मनोज सोलंकी ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उन्होने ने बताया की 15 मार्च को मेला भरेगा। जिसमें बलवना, मीणों कि ढाणी, देवगड़ काॅलोनी, जवाई बांध, पैरवा, भागली, जिवदा, सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु भाग लेंगे।
खबरें और भी हैं...