पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Tisa Arrives In Delhi On A Bicycle To Deliver A Message To Save Her Daughter

बेटी बचाने का संदेश देने साइकिल पर दिल्ली पहुंचीं टीसा, मोदी की मां का फाेटाे किया भेंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटी बचाअाे-बेटी पढ़ाअाे के प्रति अामजन में जागरूकता लाने काे लेकर सूरत से िदल्ली तक साईकिल यात्रा पर निकली टीसा नितिनभाई प्रजापति शुक्रवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी से िमली। दाेपहर काे करीब 1.30 बजे संसद भवन में पीएम माेदी से िमलकर टीसा ने खुशी जाहिर की। पीएम माेदी ने इस छाेटी सी उम्र में इतनी लंबी यात्रा करने पर टीसा काे बधाई देते हुए बेटी बचाअाे-बेटी पढ़ाअाे का अामजन काे संदेश देेने के कार्य की सराहना की। पीएम ने टीसा काे बताया कि अाज बेटियां भी किसी से कम नहीं है। उन्हाेंने िमशन पूरा करने पर बधाई देते हुए उसे अपना अगला लक्ष्य उच्च िशक्षा ग्रहण करने का कहा। इस अवसर पर टीसा के अंकल सीटीभाई द्वारा पीएम माेदी की मां हीराबेन की स्केच से बनाई तस्वीर भेंट की। िजस पर पीएम ने खुशी जताई। काेराेना वायरस की बीमारी के चलते पीएम माेदी ने छाेटी सी बच्ची के हाैंसले काे देखते हुए उससे मुलाकात की। गाैरतलब है कि टीसा ने बीच में पढ़ाई छाेड कर यात्रा शुरू की थी। इस माैके पर उनके िपता िनतिनभाई, माता हेमाली बेन, प्रेरक चेतनभाई गामी, परेश, नरेश, याेगेश, िकशाेर अादि माैजूद रहे।

मां व गामी की प्रेरणा से बेटी बचाअाे-बेटी पढ़ाअाे जागरूकता लाने यात्रा की : टीसा के िपता िनतिन भाई प्रजापति ने बताया कि बेटी बचाअाे-बेटी पढाअाे के प्रति अामजन में जागरूकता लाने के िलए सूरत से िदल्ली तक साइकिल यात्रा की। इस दाैरान िपता व माता हेमाली बेन ने यात्रा में सहयाेग प्रदान किया।

6 काे सुमेरपुर व 12 मार्च काे िदल्ली पहुंचीं

टीसा गत 6 मार्च काे सुमेरपुर पहुंची थी। इस दाैरान लाेगाें काे बेटी बचाअाे-बेटी पढ़ाअाे का संदेश िदया। उसने सूरत से सुमेरपुर तक 550 किमी का सफर तय करते हुए िदल्ली तक का करीब 1300 किमी का सफर तय किया एवं 12 मार्च काे िदल्ली पंहुची। शहर के मंगल कलश चाैराहे पर कुमावत समाज सहित शहर के प्रबुद्धजनाें द्वारा टीसा का माला पहनाकर स्वागत किया गया था। टीसा ने प्रतिदिन साइकिल करीब 80-90 किमी का सफर तय कर करीब 15 िदनाे बाद िदल्ली पंहुची। जहां उनकी इच्छा प्रधानमंत्री से िमलने की थी जाे पूरी हुई।

संसद भवन में पीएम माेदी काे उनकी माता की स्कैच बनी तस्वीर भंेट करती टीसा।
खबरें और भी हैं...