पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Trees Fell From The Strong Wind On The Jawai Dam Route In Shivganj

शिवगंज में जवाई बांध मार्ग पर तेज हवा से गिरा पेड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_शिवगंज | सुमेरपुर-जवाई बांध स्टेशन सड़क पर बुधवार को तेज हवा चलने से गलथनी गांव के पास नीम का पेड़़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों का जाम लग गया था। हादसे के कुछ समय पहले ही सड़क पर लगातार बाइक और अन्य वाहन निकले थे, लेकिन पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार जवाई बांध स्टेशन सड़क पर दोपहर करीब सवा बजे गलथनी गांव के पास अचानक नीम का एक पुराना पेड़ तेज हवा से टूटकर सड़क पर धराशायी हो गया। घटना के समय सड़क खाली होने से बड़ा हादसा टल गया। जबकि कुछ समय पहले ही सड़क पर लगातार बाइक व कार गुजरी थी। पेड़ गिरने के बाद सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया था। वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सिर्फ पैदल चलने वाले लोग ही निकल पा रहे थे। करीब एक घंटे के बाद पेड़ को हटाने के बाद ही फिर से यातायात व्यवस्था चालू हो पाई।*photocaption*
खबरें और भी हैं...