- Hindi News
- National
- Sumerpur News Rajasthan News Two Groups Clashed In Khiwandi 15 People Injured One Side Ran And Beaten Women
खिवांदी में दो गुट भिड़े, 15 लोग घायल, एक पक्ष ने महिलाअाें को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के खिवांदी गांव में धुलंडी के दिन मंगलवार शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट के बीच मारपीट की घटना ने बड़ा रूप ले लिया। कुछ देर बाद ही एक पक्ष के 15 से 20 लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला बोल दिया।
लाठियों व अन्य हथियारों से लैस आरोपियों ने घर में मौजूद पुरुषों व महिलाओं से बेरहमी से मारपीट की। पुरुष जान बचाकर भागने लगे तो पीछा कर पिटाई की। बीच बचाव में आई महिलाओं को भी पीटा। मारपीट की इस घटना में दाेनाें गुटों के करीब 15 लाेग घायल हाे गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायलों काे सुमेरपुर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हीरागर समाज के करीब 11 लाेगों को पाली रेफर किया गया। पाली में सदाराम हीरागर, उसकी प|ी लीला, पुत्र श्रवण व परिवार के दिनेश, निकुल, पुष्पा, भूराराम, अमृतलाल, मैथी देवी, नरसाराम का उपचार चल रहा है। पुलिस ने सुमेरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल हुए दूसरे पक्ष के शंभूसिंह, झंकारसिंह, भरतसिंह व बाघसिंह के साथ महिपालसिंह को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने शंभूसिंह राजपूत पुत्र जीवन सिंह की रिपोर्ट पर श्रवण हीरागर समेत 15 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के भरत पुत्र सदाराम हीरागर की रिपोर्ट पर पुलिस ने चंद्रवीरसिंह समेत 15 नामजद समेत 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों मामलाें की जांच सीओ सुमेरपुर भोमाराम मेघवाल को सौंपी गई है।
एएसआई पर भी मारपीट के आरोप, कार्रवाई की मांग : पुलिस में भरत हीरागर पुत्र सदाराम की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में 15 आरोपियों काे नामजद किया है, जिसमें में सिरोही के कालंद्री में तैनात एएसआई जितेंद्रसिंह राजपूत पर भी मारपीट के आरोप हैं। बांगड़ अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद कांग्रेस पार्षद बाबूलाल अार्य ने आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई मंगलवार को गांव में अपने घर पर ही था, जो मारपीट में शामिल है।
एसपी को ज्ञापन सौंपा : बुधवार काे सरगरा समाज का प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मिल कर खिंवादी गांव में समाज के लाेगाें की बेरहमी से मारपीट की घटना में कार्रवाई की मांग का ज्ञापन साैंपा। बालकल्याण समिति के पूर्व सदस्य राकेश पंवार, चेतन चौहान, विष्णु सरगरा, कमल कुमार जोगी, कुंदन चौहान, हीरालाल सरगरा सहित पीड़ित परिवार के लोग साथ थे।
मारपीट में तीन महिलाओं सहित एक पक्ष के 11 व दूसरे पक्ष के 4 लोग हुए घायल
शंभूसिंह से मारपीट की सूचना पर उसके परिवार के 15 से 20 लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने श्रवण के घर पर हमला बोल दिया। लाठियों व अन्य हथियारों से आरोपियों ने श्रवण के माता-पिता, भाई व परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जबकि बीच बचाव में आई महिलाओं से भी जमकर मारपीट की। मारपीट में तीन महिलाओं समेत एक पक्ष के 11 व दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हुए।
पहले भी हुए झगड़े, पुरानी रंजिश में फिर भिड़े
खिवांदी गांव में चंद्रवीर सिंह राजपूत व श्रवण हीरागर के परिवार के बीच जातिगत वैमनस्य को लेकर रंजिश चल रही है। आरोपी चंद्रवीरसिंह के खिलाफ दो व श्रवण के खिलाफ एक मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर रखा है। धुलंडी के दिन मंगलवार शाम को चंद्रवीर व श्रवण के बीच मारपीट हुई तो आरोपी चंद्रवीर मौके से भाग गया। बीच बचाव में आए शंभूसिंह राजपूत के साथ भी श्रवण व परिवार के लोगों ने मारपीट की।
घटना के वीडियो वायरल, पांच आरोपी गिरफ्तार
घटनाक्रम को लेकर पांच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें लाठियों व अन्य हथियारों से लैस आरोपी एक मकान पर हमला करते तथा महिलाअाें व पुरुषों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दाेनाें पक्ष की ओर से केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शंभूसिंह, झंकारसिंह, महिपालसिंह उर्फ छैलसिंह, भरतसिंह व बाघसिंह काे गिरफ्तार किया है, अन्य अाराेपियाे की तलाश जारी है।
पाली. खिवांदी में बीच सड़क पर दाे हुई मारपीट।
घायलों से मिले एसपी, गांव में पुलिस तैनात, एसडीएम ने की पीड़ित पक्ष से बात
बुधवार सुबह घायलों को पाली लाए जाने की सूचना पर एसपी राहुल कोटोकी बांगड़ अस्पताल पहुंचे। एसपी ने घायल लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में गांव में अस्थायी तौर पर पुलिस दल को तैनात किया गया है। बांगड़ अस्पताल में एसपी ने सीओ सिटी नारायणदान व कोतवाल गौतम जैन के साथ घायलों के उपचार की जानकारी ली। दोपहर को सुमेरपुर एसडीएम राजेंद्रसिंह सिसोदिया खिवांदी गांव पहुंचे तथा हीरागर समाज के लोगों से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली। उधर, सुमेरपुर थाना प्रभारी रवींद्रसिंह खींची व एसआई मीठालाल के नेतृत्व में दल फरार आरोपियों की तलाश में देर रात तक संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटे रहे।