वाल्मीकि समाज ने विधायक लोढ़ा का किया स्वागत
शिवगंज| वाल्मिकी समाज के लोगों ने हाल ही विधानसभा में वर्ष 2018 की नवीन सफाई कर्मचारियों की भर्ती का मामला उठाने पर रविवार को विधायक संयम लोढ़ा का स्वागत किया। वाल्मिकी समाज के लोग सुबह करीब साढ़े दस बजे विधायक संयम लोढ़ा के निवास पर पहुंचे एवं उन्हें सम्मान पत्र देकर ४ मार्च को विधानसभा में वाल्मिकी समाज के हितार्थ वर्ष २०१८ में सफाई कर्मचारियों की हुई भर्ती का मामला उठाने पर हर्ष जताया। इस मौके राजस्थान सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष महेंद्र वाघेला, वाल्मिकी विकास सेवा समिति शिवगंज-सुमेरपुर के उपाध्यक्ष ताराचंद बाघेला, अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा सफाई कामगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विक्रम चांवरिया, अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री बाबूलाल कंडारा, पूर्व जमादार मदनलाल, जमादार मुकेश कुमार, पुरणचंद चांवरिया, जयंतीलाल बाघेला, राकेश कुमार, रवि कुमार, विशनलाल, पुरण कुमार, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, किशोर कुमार, जयपाल, गीता देवी, दिलीप कुमार, विष्णुलाल, मनोज कुमार, अर्जुन बागेला, राहुल, निर्मल कुमार समेत समाज के लोग मौजूद थे।
शिवगंज. वाल्मीकि समाज ने विधायक संयम लोढ़ा का सम्मान किया।