- Hindi News
- National
- Sheoganj News Rajasthan News Various Competitions Held On The Anniversary Of Dandiatra
दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर शिवगंज में दूसरे दिन गांधी चौक पर गांधी भजन एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय दादावाड़ी, मॉडर्न डिफेंस स्कूल, केशव एंग्लो वैदिक स्कूल, आनंद बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक हरीश परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस मौके मॉडर्न डिफेंस स्कूल के निदेशक नरेंद्रसिंह राजपुरोहित, समिति सह संयोजक सोहनलाल चित्तारा, एसीबीओ हितेश लौहार, श्रवण खंडेलवाल, आरपी फुलाराम गहलोत, नवीन पुनिया, रमेश आगरेचा, जोराराम मेघवाल, प्रकाश डांगी व विजय कुमार ने विचार व्यक्त किए।
शिवगंज. दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देतीं छात्राएं।