पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sumerpur News Rajasthan News Winter Is Not Yet Gone The Mercury Reaches 13 Degrees Rain With Strong Wind

अभी नहीं गई है सर्दी, रात का पारा 13 डिग्री पर पहुंचा, तेज हवा के साथ बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में मंगलवार काे एक बार फिर माैसम बिगड़ा तथा दाेनरड़ी, करमावास सहित कई स्थानांे पर बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही जिले में कई जगह बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पुनः पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के आसपास एक परिसंचरण तंत्र बना है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश मंे बूंदाबांदी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डा.एसएस राव के अनुसार, अगले 24 घंटे बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में बादल गरजने के अलावा हल्की बारिश, बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं पिछले सप्ताह हुई बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी लौट आई है। रात को तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि बीती रात तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। बुधवार सुबह से ही जिले में जगह बादल छाए रहे। दाेपहर बाद 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी।

दिन व रात का पारा गिरा

जिले मंे मंगलवार काे हुई बारिश के बाद दिन व रात का पारा गिर गया। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 32 डिग्री था, जाे कि बुधवार काे 31 पर पहुंच गया।

पिछले दाे दिनांे का पारा

दिनांक न्यूनतम अधि.

10 मार्च 15.0 32.0

11 मार्च 13.0 31.0

तीन दिन पहले बारिश के बाद मंगलवार काे फिर बदला माैसम, बुधवार को 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा

...इसलिए बदला माैसम

मौसम विशेषज्ञ एसएस राव ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के भागों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान पर है। इसके अलावा एक चक्रवाती सिस्टम महाराष्ट्र के ऊपर भी बना हुआ है।

बारिश से किसान चिंतित, एसडीएम ने किया निरीक्षण


दोरनड़ी-करमावास पट्टा. होली के अगले दिन धुलंडी पर शाम को मौसम फिर बिगड़ा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे किसानों के 4 माह की मेहनत पर पानी फिर गया। पिछले दिनों 5 व 6 मार्च को हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से इसबगोल, गेहूं, जीरा,चना की फसलों काे काफी नुकसान हुआ है। किसान खराबी की फसल को सूखा भी नहीं पाया और आज फिर मौसम बिगड़ा, जिससे कटी व खड़ी फसल खराब हो गई। इस कारण से किसान चिंता में है। मंगलवार को अचानक हुए मौसमी परिवर्तन के कारण शेष बची फसलें भी नष्ट हो गई। रायपुर एसडीएम भंवरलाल ने मौका मुआयना करने के बाद किसानों को विश्वास दिलाया कि मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर ढगलाराम माली, लक्ष्मणसिंह, बगदाराम माली, किशनसिंह गुड़िया अादि माैजूद थे।

पिपलिया कलां. बारिश के बाद फसलाें का निरीक्षण करते रायपुर एसडीएम व उपस्थित किसान।
खबरें और भी हैं...