श्रीगंगानगर| नेपाल से श्रीगंगानगर पहुंची एक बुजुर्ग महिला यहां अपने बेटे के घर का रास्ता भटक गई। जैसे-तैसे यह महिला सूरतगढ़ रोड पर पहुंच गई। वहां लाेगों ने तपोवन में इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार नेपाल प्यूठान तुषारा निवासी रामकली गिरी (61) प|ी गोविंद गिरी ने बताया कि वह नेपाल से अपने भाई रामू के साथ श्रीगंगानगर आई थी, यहां उसका पुत्र रहता है और महिला उसके घर का पता नहीं जानती। इस पर लोगों ने तपोवन ट्रस्ट को सूचना दी तो अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने मौके पर पहुंचकर नेपाली समझने और बोलने वाले किसी व्यक्ति को मौके पर बुलाया और महिला से बात कर उसके पुत्र से फोन पर बात की। बुजुर्ग महिला काे कुछ देर बाद उसका बेटा आकर साथ ले गया।