राजस्थान में कांग्रेस जाति की राजनीति में उलझी है

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस मंे रोजाना पांच मुख्यमंत्री सोते है तो सुबह छठा नया तैयार मिलता है। जिस पार्टी की बैठकों में प्रत्याशी तय करने के दौरान कागज फाड़कर फैंक दिए जाते है, एेसी कांग्रेस को वोट नहीं देकर सचिन को चारों खाने चित्त करेगा। तभी समाज भाजपा का कर्जा चुका पाएगा। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने यह बात गुरुवार रात शहर के नयनसुख की बगिया क्षेत्र स्थित सैनी धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी यूनुस खान के पक्ष में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने मुझे एक ओर प्रधानमंत्री तथा दूसरी ओर मुख्यमंत्री के साथ बैठने योग्य बनाया, उस पार्टी का कर्जा चुकाने में समाज अधिकाधिक मतदान कर चुकाने में मदद करें।

गांव-कस्बों में चुनावी सरगर्मियां बढ़ी
कार्यालय संवाददाता . करौली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को करौली जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करौली व नादौती में दो चुनावी रैली मेंं कांग्रेेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राहुल बाबा पुकारते हुए राजस्थान के अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री हमेशा विकास की राजनीति करते है, लेकिन कांग्रेस जाति की राजनीति में उलझी है। कांग्रेस तो झूठ का एटीएम है। उन्होंने कहा कि जिनको भारत माता की जय बोलने में ही शर्म आती है, उनको देश का अन्न खाने का भी हक नहीं है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की पुन: सरकार बनेगी तो हम कश्मीर से कन्याकुमारी और आसाम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर देश से बाहर निकालेंगे। गुरुवार को यहां मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में करौली प्रत्याशी ओपी सैनी, सपोटरा की गोलमादेवी तथा हिंडौन की मंजू खैरवाल के पक्ष में अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस ने दिन में ही सपने देखना शुरू कर दिया है, आने वाले समय में तो राहुल बाबा को अपना इतिहास दूरबीन से ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा।

यूनुस खान ने कांग्रेस पर निशाना साधा
कांग्रेस में परिवार सब कुछ, भाजपा में जनता ही सर्वोपरि
भाजपा प्रत्याशी यूनुस खान ने कहा कि कांग्रेस में परिवार सब कुछ है तो भाजपा में जनता ही सर्वोपरि है। ऐसे में वे विकास व रोजगार के मुद्धों पर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर प्रहार करते हुए कहा कि लवादर गांव में उनके काफिले पर हुआ हमला उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने चुनाव को टोंक की तकदीर व तस्वीर बदलने वाला बताया।

जाति, धर्म, मंदिर-मस्जिद जैसे शब्द गूंजते रहे...
दूनी| कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

इधर...दूनी में गहलोत का पलटवार
भाजपा इस बार बजरी माफिया के पैसों से लड़ रही है चुनाव
सचिन करौली-भरतपुर में बोले : विकास तो किया नहीं, मंदिर-मस्जिद ही भाजपा का मुद्दा
करौली व भरतपुर में सभा को संबोधित करने आए प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा-भाजपा ने विकास तो किया नहीं, अब उनके पास मंदिर-मस्जिद, जाति और भाषा ही मुद्दा है। पायलेट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 5 साल जनता की बिल्कूल भी परवाह नहीं की। राजस्थान वसुंधरा सरकार का 5 साल में चिंता, निराशा, भय का वातावरण और उत्पीडन के बीच समय निकला है। किसान कर्जे से दब गया, बहिन, बेटियों के साथ आए दिन दुष्कर्म की घटनाऐं हुई, मंहगाई से आमजन त्रस्त हो गए, नरेगा के काम बंद हो गए।

कांग्रेस का घोषणा पत्र : अजमेर-टोंक-सवाई माधोपुर को रेल लाइन से जोड़ने का वादा
कार्यालय संवाददाता| दूनी(टोंक)/करौली/मासलपुर

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में टोंक को अलग से अहमियत दी है। टोंक को अजमेर-सवाई माधोपुर रेल लाइन से जोड़ने का वादा किया है। यहां से सचिन पायलट चुनाव लड़ रहे हैं। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के दूनी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा-वसुंधरा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पांच साल तक बजरी माफियाओं को पनपाया। बजरी माफिया के पैसों से ही वसुंधरा चुनाव लड़ रही है। वे कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीना के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-देश के खातिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी,राजीव गांधी की हत्या कर दी गई।

भाजपा सरकार ने केवल नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वसुंधरा तो महारानी है।

गहलोत ने उठाए इन मुद्दों पर सवाल
युवा, किसान हुए दुखी, नोटबंदी ने हर वर्ग को परेशान किया

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पांच सालों के कार्यकाल के दौरान युवा, किसान, बेरोजगार दुखी रहे। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर लोगों को लाइन में खडा कर दिया। कालाधन को वापस लाने का वादा किया था। लेकिन कालाधन तो वापस आया नहीं, लेकिन सेठ-साहुकारों का पैसा और सफेद हो गया।