- Hindi News
- National
- Todaraisingh News Rajasthan News 10 Vehicles Seized While Transporting Gravel In Todaraisingh Niwai And Banthali Two Arrested
टोडारायसिंह-निवाई एवं बंथली में बजरी परिवहन करते 10 वाहन जब्त, दो गिरफ्तार
अवैध बजरी की रोकथाम हेतु शनिवार रात में एसआईटी टीम के तहसीलदार मनमोहन गुप्ता व सीआई नरेश शर्मा ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े है। साथ ही उनके दो चालकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि एसडीएम डॉ.सूरजसिंह नेगी के निर्देशानुसार वे स्वयं व तहसीलदार मनमोहन गुप्ता मय पुलिस जाब्ता के संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर सेतीवास गांव की तरफ से आते हुए दो ट्रैक्टर अवैध बजरी से भरे को पकड़ कर थाना टोडारायसिंह में रखवाया है। वहीं इनके चालक आरोपी अख्तर अली व अंसार अहमद निवासी मालपुरा को गिरफ्तार किया है। वाहन चालक व या वाहन स्वामी अपने वाहन का निर्धारित प्रारूप से अधिक आकार या उंचाई बडा कर बजरी या सामान आदि का परिवहन किया तो भविष्य में उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चालक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
निवाई : 5 ट्रैक्टर जब्त
निवाई | सदर पुलिस ने एसआईटी टीम के नेतृत्व में रविवार की दोपहर गांव मनोहरपुरिया से अवैध बजरी ले जा रहे 5 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। सदर थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि रविवार की दोपहर एसआईटी टीम के नेतृत्व में गांव मनोहरपुरिया से गश्त के दौरान अवैध रूप से बजरी ले जा रहे 5 ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस और एसआईटी
टीम को देखकर सभी ट्रैक्टर
चालक रास्ते में ट्रैक्टरों को छोड़कर भाग गए।
अवैध बजरी की रोकथाम के लिए खुदवाई गहरी खाइयां
टोडारायसिंह | नायब तहसीलदार बरवास नारायणराम दहिया ने पुलिस जाब्ता के साथ बरवास, छाण बाससूर्या व चूली गांव में बनास नदी के रास्ते में जेसीबी से गहरी खाइयां खुदवाई है। खाइयों से पहले सुरक्षा की दृष्टि से झाडिया आदि रखवाई गई है ताकि वाहन एक दम से खाई से दुर्घटनाग्रस्त न हो। नायब तहसीलदार दहिया ने बताया कि अवैध बजरी खनन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। अवैध बजरी खनन व परिवहन करता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बंथली मेंे 3 ट्रॉलियां जब्त
बंथली | एसआईटी व घाड पुलिस ने बजरी परिवहन करती 3 ट्रेक्टर ट्रॉलियां पकड़ी हैं। बजरी से भरी तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को गश्त के दोरान जलेरी द्वितीय बनास नदी क्षेत्र से जब्त किया है। इन्हें सरोली पुलिस चौकी पर सुरक्षार्थ खड़ा करवाया है। इन वाहनोंको माईनिंग व परिवहन विभाग से कार्यवाही करने के लिए सूचित किया है।
टोडारायसिंह | थाना परिसर में जब्त अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां।