- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News 10th And 8th Board Exams From Today First Day English Paper
10वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से, पहले दिन अंग्रेजी का पेपर
अजमेर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत जिले में दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर जिले में 121 परीक्षा केन्द्रों पर 24 हजार 660 परीक्षार्थी
शामिल होंगे।
एडीईओ माध्यमिक चौथमल चौधरी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े 8 से 11.45 बजे तक होने वाली दसवीं परीक्षा के तहत पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। परीक्षा को लेकर तीन उडनदस्तों का गठन किया गया है। इससे पहले 12 वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हो चुकी है। इसमें 19 हजार 69 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उपेन्द्रकुमार रैना ने बताया कि इस बार जिले में एक भी केन्द्र अति संवेदनशील व संवेदनशील नहीं है। बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 3 अप्रेल तक चलेगी, जबकि दसवीं बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा को लेकर बनाए गए परीक्षा केन्द्र 102 राजकीय स्कूलों में तथा 19 निजी विद्यालयों में बनाए गए है। आठवीं कक्षा की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता मूल्यांकन परीक्षा भी गुरुवार से शुरू होगी। इसको लेेकर डाइट की ओर से जिले में 115 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इसमें 24 हजार 364 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय दाेपहर 2 से शाम साढ़े 4 बजे तक रहेगा। पांचवी की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। इसमें 27 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।