पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoli News Rajasthan News 13 Kg Of Banned Polythene Carriage Seized Fined

प्रतिबंधित पॉलिथीन के 13 किलो कैरीबेग जब्त, जुर्माना वसूला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोंक| एन.जी.टी. के निर्देशों के तहत नगर परिषद द्वारा सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में 12 मार्च को शहर में दुकानदारों, व्यापारियों के यहां से 13 किलों 200 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर उनसे 2 हजार 300 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया। आयुक्त नगर परिषद राजू लाल मीना ने बताया कि विगत दिनों शहर के इंद्रा सर्किल, बमोर रोड़, तारण रोड एवं नौशे मियां का पुल से व्यापारियों एवं दुकानदारों से कुल 13 किलों 200 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 2 हजार 300 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया है।

मॉडल स्कूल में प्रवेश के अब आवेदन 18 तक

देवली| स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल देवली में कक्षा 6 से 9 वीं तक में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए अब 18 मार्च कर दी गई है। प्रवेश प्रभारी गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी अब तक फॉर्म प्राप्त करके जमा नहीं करा पाए हैं वे अब 18 मार्च तक विद्यालय काउंटर से फार्म प्राप्त कर जमा करवा सकेंगे।

बिजली बंद आज

टाेंक| मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को शहर के कुछ क्षेत्रों की बिजली पांच घंटे बंद रहेगी। एईएन आर.डी. मीणा ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बडाकुआ, तालकटोरा, सेंट सोल्जर, जिंसी, नजरबाग, मुनीर खां की मस्जिद, रजबन, पांचबत्ती आदि क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।

दूनी| बिजली जेएन भरत पारीक ने बताया कि 220 केवी बिजली स्टेशन के रखरखाव को लेकर शनिवार सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 तक 33/11 केवी स्टेशनों से जुड़े करीबन डेढ़ सौ गांवों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

उनियारा| बिजली निगम के सहायक अभियंता बृजराज मीणा ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पलाई व उनियारा से जुड़े सभी फीडर बंद रहने से बिजली बंद रहेगी।
खबरें और भी हैं...