पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News 14 Cyclists Traveling 1250 Km Carrying The Message Of Nirogi Rajasthan

निरोगी राजस्थान का संदेश लेकर 14 साइकिलिस्ट 1250 किमी सफर पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने व अंग-दान का संदेश फैलाने को लेकर 14 साइकिलिस्ट 1250 किलोमीटर के सफर पर साइकिल रैली पर निकले हैं। रैली के तहत वें लोगों को निरोगी रहने के मंत्र बताएंगे, साथ ही मृत्योपरांत अंग-दान का संदेश देंगंे। जयपुर से रवाना हुई ये साइकिल रैली शनिवार को टोंक पहुंची। राजस्थान रोड राइडर्स ग्रुप के संरक्षक डॉ. जीएल शर्मा, सुनील शर्मा, गोवर्धन सिंह, पिंक सिटी मैराथन से मनोज सोनी, शलभ नेपालिया, टाइगर राइडर ग्रुप समेत कई साईकिल राइडर्स मौजूद रहे। राजस्थान रोड राइडर्स के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि यह रैली 14 से 20 मार्च तक चलेगी। जिसमें कोटा, चित्तोड़, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर होते हुए रैली 20 मार्च को वापस जयपुर पहुचेगी। साइकिलिस्ट ग्रुप में राइडर आशीष सांगवान ऐसे भी हैं जिनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है।

राइडर्स में साइकिलिंग जगत में सबके लिए प्रेरणास्रोत डॉ. रेनू अकेली महिला राइडर हैं। सभी 14 राइडर्स 1250 किलोमीटर की राइड करते हुए निरोगी राजस्थान एवं अंग दान का संदेश लोगों तक पहुचाएंगे। टोंक पहुंचने पर उप वन संरक्षक चेतन कुमार, उप वन संरक्षक भोजराज सिंह राजावत, सहायक वन संरक्षक पंकज गुप्ता, डीआईईसी टिंकू राय सहित वन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. अशोक यादव ने बताया कि निरोगी राजस्थान अभियान के तहत जनसंख्या नियंत्रण, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य की देखभाल, महिला स्वास्थ्य (एनीमिया, कुपोषण, स्तन व बच्चेदानी का कैंसर, महावारी), किशोरावस्था स्वास्थ्य (एनीमिया, कुपोषण, मोटापा, महावारी स्वच्छता), संचारी रोग (मौसमी बीमारी), गैर संचारी रोग, मधुमेह, बी.पी. मनोरोग, हृदय रोग, पक्षाघात, कैंसर, फेफड़ा संबंधी रोग आदि बिंदुओं पर लोगों में जागरूकता पैदा कर गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है।

टोंक| निरोगी राजस्थान का संदेश लेकर जयपुर से रवाना हुए साइकिल रैली टोंक पहुंची।
खबरें और भी हैं...