- Hindi News
- National
- Niwai News Rajasthan News 15 Sweepers Absent In Inspection Instructions To Wear Uniform
निरीक्षण में 15 सफाई कर्मचारी गैरहाजिर, वर्दी पहनने के निर्देश
शुक्रवार की सुबह नगरपालिका अधिशासी अधिकारी चन्द्रकला वर्मा ने बस स्टेंड पर स्थित पुराने नगरपालिका भवन पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की। इस दौरान 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अचानक अधिशाषी अधिकारी के पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
शहर में सफाई व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए अधिशाषी अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक अभियंता तरूण जैन थे। अधिशाषी अधिकारी ने सफाई निरीक्षक बाबूलाल शर्मा व सहायक अभियंता जैन के साथ वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था को देखा और संबंधित कार्मिकों को शहर में सफाई को नियमित रूप से दुरूस्त रखने व जमादारों एवं सफाई कर्मियों को निर्धारित वर्दी पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। ज्ञात रहे कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिशाषी अधिकारी चन्द्रकला वर्मा ने पूर्व में भी पालिका अधिशाषी अधिकारी ने अलसुबह पहुंचकर सफाई कर्मचारियों का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें भी कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।
निवाई | कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करते अधिशासी अधिकारी।