पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News 150th Birth Anniversary Artists Perform Hymns And Songs Of Gandhiji

150वीं जयंती वर्ष : कलाकारों ने दी गांधीजी के भजन व गीतों की प्रस्तुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के तहत दांडी यात्रा की वर्ष गांठ के अवसर पर आयोजित शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में गांधी भजन एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से बापू के संघर्ष,बलिदान एवं देशप्रेम को याद किया गया। अतिथियों ने मां शारदे की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम राकेश सोनी ने मेरे देश की धरती, जे.आर.रहमान ने ये देश है वीर जवानों का देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर उत्साह का संचार किया। युसूफ खान ने कर चलें हम फिदा, संदेशें आते हैं का, नासिर अली ने देश भक्ति गीत ऐ मेरे प्यारे वतन व मेरा मुल्क मेरा देश की,जे.आर.रहमान के हर करम अपना करेंगे एवं युसूफ खान के जहां डाल-डाल पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एसडीएम रतनलाल योगी,सीडीईओ शिवराम सिंह यादव, सीबीईओ दुर्गेश चर्तुवेदी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अनुराग गौतम, सह संयोजक सुनील बंसल, शायर जिया टोंकी ब्लाॅक के संयोजक विकास विजयवर्गीय एवं सहसंयोजक जावेद मौजूद रहे।

टोंक |कार्यक्रम में देशभक्ति गीत पेश करती छात्राएं।
खबरें और भी हैं...