पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Peplu News Rajasthan News 180 Seas Tractor Trolley Gravel Stock In Naner And Rahimpura

नानेर व रहीमपुरा में 180 ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी का स्टॉक सीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसआईटी टीम ने अवैध बजरी स्टाक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के नानेर व रहीमपुरा में चरागाह व खातेदारी में अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया है। दोनों जगह यह स्टॉक पौने दो सौ ट्रैक्टर-ट्रॉली है। यह कार्रवाई एसडीएम डॉ. लक्ष्मीनारायण बुनकर के नेतृत्व में की है।

एसडीएम बुनकर ने बताया कि नानेर व रहीमपुरा में चरागाह व निजी खातेदारी में करीब 180 ट्रॉलियां अवैध बजरी के स्टॉक के रूप में जमा थी। इस पर डीएसपी रामगोपाल बसवाल, तहसीलदार सचिन यादव, थानाधिकारी रामअवतार सिंह, खनिज विभाग समेत एसआईटी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों जगह करीब 180 ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी जब्त की। टन में इसकी मात्रा करीब 1260 टन है। एसडीएम बुनकर ने बताया कि दोनों जगह जब्त किए गए बजरी के स्टॉक का वेट मौके पर माइनिंग विभाग के सर्वेयर व फोरमैन ने तकनीकी रूप से की है। एसआईटी ने इसे नीलाम करने के लिए माईनिंग विभाग को सुपुर्द कर दिया। इस जब्त की गई बजरी के स्टॉक की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने तक इसकी निगरानी व सुरक्षा को लेकर जाब्ता तैनात किया गया है। एसडीएम ने इस पूरी कार्रवाई से कलेक्टर को अवगत करा दिया है।

झापड़ी में एसआईटी को देख कर रास्ते में बजरी से भरी ट्रॉलियां छोड़ गए, ट्रैक्टर ले भागे माफिया

निवाई| शुक्रवार को गांव झापड़ी में सदर पुलिस ने एसआईटी टीम के नेतृत्व में अवैध बजरी ले जा रहे एक ट्रैक्टर व दो ट्राली जब्त की है। सदर थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि शुक्रवार को एसआईटी टीम के नेतृत्व में झापडी से गश्त के दौरान अवैध रूप से बजरी ले जा रहा ट्रेक्टर ट्राली जब्त की है। पुलिस और एसआईटी टीम को देखकर दो ट्रैक्टर चालक रास्ते में ट्राली को खड़ी कर ट्रैक्टर भगा ले गए।

पीपलू| नानेर में एसआईटी टीम ने कार्रवाई कर जब्त किया बजरी का स्टाक ।
खबरें और भी हैं...