पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News 24 Statues Stolen After Purification Seated In The Altar With Chants

चोरी हुई 24 जिन प्रतिमाएं शुद्धीकरण के बाद मंत्रों से वेदी में विराजमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोनियान पुरानी टोंक में शुक्रवार को 24 जिन प्रतिमाओं को भक्ति भाव के साथ वेदी में विराजमान किया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मंदिर से 24 जिन प्रतिमाएं एवं अन्य सामान चोरी हो गए थे। प्रतिमाओं को पुलिस ने बरामद कर समाज को सौंपी थी। इसके बाद मुनि पुंगव सुधा सागर के सानिध्य में बिजोलिया पंच कल्याणक महोत्सव में प्रतिमाओं को शुद्धि के लिए रखा गया। शुक्रवार को मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा के बाद शांति मंडल विधान की रचना कर मंडप स्थापना, मंगल कलश स्थापना, सरलीकरण, एवं शुद्धि के बाद पूजा की गई। इस मौके पर इंद्र-इंद्राणी बने धनराज-संतरा सोनी , रमेश- मंजू छाबड़ा, तेज-योजना छाबड़ा, मनोज-सीमा सोनी, सुनील -सारिका सोनी, अशोक- उर्मिला छाबडा, अजय-शीतल कोठारी,भागचंद-निशा ने श्रीजी को अर्घ्य एवं श्री फल समर्पित किए। राजेश अरिहंत ने बताया कि पंडित दीपक जैन शास्त्री के सानिध्य में मूर्तियों को विराजमान करने की बोलियां लगाई गई। मूल वेदी में भगवान नेमिनाथ को विराजमान करने का सौभाग्य धनराज रमेशचंद पदमचंद राजकुमार जैन सोनी के परिवार को मिला। वैदिक क्रियाओं एवं मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच वेदी में विराजमान किया।

बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक कल

निवाई| महर्षि बालीनाथ बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति का सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर रविवार को नला रोड स्थित बैरवा छात्रावास में बैठक आयोजित की जाएगी।

टोंक| नेमिनाथ मंदिर में विधान की पूजा करते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...