पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Peplu News Rajasthan News 25th Mini Stationary Bank Established In Hamiria

हमीरिया में 25वां मिनी स्टेशनरी बैंक स्थापित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हमीरिया में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए हर हाथ कलम अभियान के तहत जिले के पच्चीसवें नि:शुल्क मिनी स्टेशनरी बैंक की स्थापना की गई है। शुरुआत भामाशाह मोरपाल गुर्जर, प्रधानाध्यापक राजेश नेहरा, शंकर सिंह, कविता राय, जयकिशनपुरा प्रधानाध्यापक रामगोपाल शर्मा, मोहनलाल गुर्जर, मोरपाल गुर्जर, रायसिंह, राकेश कुमार नामा, दिनकर विजयवर्गीय के हाथों विद्यार्थियों को शिक्षण किट का वितरण किया गया। कक्षा 5 को बोर्ड परीक्षा किट भी कविता राय द्वारा वितरित की गई। स्टेशनरी बैंक में मोरपाल गुर्जर सहित शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। इस स्टेशनरी बैंक के माध्यम से विद्यालय के सभी जरूरतमंद बच्चों को निरन्तर आवश्यकता अनुसार शैक्षणिक सामग्री पेन, पेन्सिल, रबर, नोटबुक, रजिस्टर, पट्टी पहाड़ा, स्लेट, कलर, बडता, गणित किट, कपड़े आदि सभी निशुल्क दिए जाएंगे। अभियान सलाहकार दिनकर विजयवर्गीय की टीम इस तरह जिले में इस साल 100 से अधिक स्टेशनरी बैंक की स्थापना करेंगे।

खबरें और भी हैं...