गोतस्करी में 3 गिरफ्तार, पिकअप जब्त
ढूंढिया गांव के पास से गौ तस्करी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पीपलू थानाधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि गौ रक्षा दल के सदस्यों ने दूरभाष पर एक पिकअप में गोवंश की तस्करी की जानकारी दी थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौ तस्करी मामले में दरियाव सिंह पुत्र हरक सिंह तंवर निवासी गुवाडी थाना दांगीपुरा निवासी झालावाड़, लाल सिंह पुत्र चैन सिंह तंवर निवासी गोगड़ी थाना दांगीपुरा जिला झालावाड़, केदारी प|ी लाल सिंह निवासी गोगड़ी थाना दांगीपुरा जिला झालावाड़ को गौ तस्करी मामले में लिप्त पाए जाने पर गौ वंश एक्ट में गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है। गौ तस्करी में प्रयोग की गई पिकअप जब्त की है। पुलिस ने मुक्त कराए चार बछड़ों को निवाई गोशाला में सुरक्षित छुड़वाया है।
कार के आगे अचानक आई नील गाय
की मौत, तीन लोग चोटिल
निवाई | राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मोटूका के समीप एक कार के सामने अचानक दो नील गायें आई गई जिससे दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में कार की टक्कर से एक नील गाय की मृत्यु हो गई तथा दूसरी घायल हो गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन जनों के भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग, बरोनी पुलिस व वन विभागकर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर ही मृत नीलगाय का पंचनामा करवा कर दफनाया गया व घायल नील गाय को उपचार के लिए गौ सेवा दल टोंक को सौंप दिया।
पीपलू | गोतस्करों से मुक्त कराएं गए गोवंश।