पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टोडा में सट्टा खेल रहे 4 आरोपित गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोडारायसिंह | कस्बे में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग जगहों पर दबिश देकर ताश के पत्ते से जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा जुआ की कुल 10427 राशि व ताश के पत्ते बरामद किए है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद आजाद व आरोपी सद्दाम हुसैन निवासी टोडारायसिंह को खरेड़ा रोड पर ताशपत्ती से जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। साथ उनके पास से 7150 रुपए व 52 ताश पत्ते बरामद किए है। वहीं आरोपी इरफान व अब्दुल गफ्फार निवासी टोडारायसिंह के कब्जे से जुआ राशि 3277 रुपए नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए है। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
खबरें और भी हैं...