- Hindi News
- National
- Peplu News Rajasthan News 90 Lakh Proposals Under Development Plan In Piplu
पीपलू में डवलपमेंट प्लान के तहत 90 लाख के प्रस्ताव
ग्राम पंचायत पीपलू में ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान को लेकर ग्राम सभा हुई। ग्राम विकास अधिकारी सदाकत हसन ने बताया कि ग्रामसभा सरपंच कविता रामविलास सैनी की मौजूदगी में विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए। प्रदोष नगर में सड़क निर्माण, देवपुरा में घर-घर नल कनेक्शन, मोहनाबाद में श्मशान घाट सड़क निर्माण कार्य, लाइट व्यवस्था, गाणा चौराहा से संदेड़ा रोड़ की ओर नाली निर्माण, श्मशान रोड से हरपाल कीर के मकान तक सड़क निर्माण कार्य सहित एफएफसी योजना में 90 लाख के कार्यों के प्रस्ताव लिए। इस मौके उपसरपंच सांवरमल गुर्जर, वार्ड पंच बंशीलाल माली, प्रवीण, बंशीलाल चंदेल, नाथू लाल बैरवा, संगीता जैन, सोनू श्रीराज साहू, तारा जैन, हरपाल मेहरा, सीमा जैन उपस्थित रहे।
पीपलू| ग्राम सभा में विकास पर चर्चा करते ग्रामीण।