- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News A Jeep With Four Gravel Laden Tractor Trolleys Seized Two Arrested For Racking
बजरी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत एक जीप जब्त, रैकी करते दो गिरफ्तार
एसआईटी टीम ने शनिवार को पालड़ा रोड से बजरी भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत एक जीप जब्त की है। इसके साथ ही मेहंदवास थाना पुलिस ने रैकी करते दो जनों को गिरफ्तार किया है। मेहंदवास थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि एसपी आदर्श सिद्धू के निर्देश पर एएसपी विपिन शर्मा व डीएसपी सौरभ तिवारी के सुपरविजन में पालड़ा रोड पर लहन वाले मार्ग पर बरजी भरकर गुजरते चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों व एक बिना नंबरी जीप जब्त की है। टीम में नोरतमल, रामावतार, मोहम्मद शरीफ व छीतरलाल आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
निवाई | अवैध बजरी की रोकथाम को लेकर शनिवार को एसआईटी टीम के साथ पुलिस ने महावीर ढाबा के पास से बजरी से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं तथा एक जने को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि शनिवार को बाईपास पर महावीर ढाबे के समीप से अवैध बजरी से भरे दो ट्रकों को जब्त किया है तथा ट्रक चालक विनोद मीणा को गिरफ्तार किया है।
पीपलू : रैकी करते
पिता-पुत्र गिरफ्तार
पीपलू | बरौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककराज से पुलिस ने रेकी के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बरौनी थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि रामलाल पुत्र भैरू गुर्जर व रामदेव पुत्र रामलाल गुर्जर निवासी ककराज को शांति भंग करने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
टोंक | मेहंदवास थाना परिसर में जब्त ट्रैक्टर ट्रॉलियां।