- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News A Lonely Young Man Murdered With An Ax Dead Body Found At Home Three Days Later
अकेले रह रहे युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, तीन दिन बाद घर में मिला शव
कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलजार बाग क्षेत्र की कच्ची बस्ती में शुक्रवार सुबह लकड़हारा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद एसपी,डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसमें शव 48 घंटे से अधिक पुराना बताया है। शव के पास से हत्या में काम ली गई कुल्हाड़ी व शराब पीने का गिलास बरामद किया है।
डीएसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि गुलजार बाग क्षेत्र की कच्ची बस्ती निवासी लकड़हारा कुतुबुद्दीन(40) अविवाहित था। वह परिजनों से अलग रहता था। वहीं परिजनों से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर ही घर में अकेला रहता था। वह जंगल में से लकडियां लाकर उन्हें बेच आजीविका चलाता था। वह शराब पीने का भी आदी था। शुक्रवार सुबह इसके घर में से सड़ांध आई तो लोगों ने पुलिस को सूचना की। कुछ देर बाद वहां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका शव सड़ांध मार रहा था। शव के पास ही कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी। बाद में एसपी आदर्श सिंधू व डीएसपी सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इस बीच मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी से हुए वार के निशान थे। इस बीच एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू, संदिग्धों से पूछताछ
घटना स्थल पर मिले साक्ष्य व प्रारंभिक तौर पर की गई जांच-पडताल में यह हत्या का मामला है। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए अज्ञात जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सौरभ तिवारी, डीएसपी
लाश के पास मिले शराब के गिलास, पार्टी के बाद कहासुनी के बाद हत्या का अंदेशा
पुलिस ने मौके से शराब पीने का गिलास व हत्या करने में काम ली गई शव के पास ही रखी कुल्हाड़ी बरामद की और शव को सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। उसकी फ्रैंड सर्किल भी सही नहीं थी। ऐसे में परिवार में उसकी अनबन रहने से वह करीब आधा किमी दूर कच्ची बस्ती में घर में अकेला रहता था। संभवत उसकी हत्या से पहले उसने कुछ लोगों के साथ शराब पी थी और उसकी किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसके सिर में उसकी कुल्हाड़ी से ही वार कर हत्या कर फरार हो गए।
परिजनों ने बताया- शराब पीने का आदी था, फ्रैंड सर्किल भी सही नहीं था, परिवार में अनबन के कारण रहता था अकेला
टोंक| गुलजार बाग की कच्ची बस्ती में लकड़हारे की हत्या के मामले में जांच करते एसपी ।