पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwai News Rajasthan News Accused Of Being Admitted To The Army Through Fake Documents

फर्जी दस्तावेजों से सेना में भर्ती होने का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोंक| एसपी आदर्श सिद्धू को एडवोकेट राजलक्ष्मी राजावत ने शुक्रवार को ज्ञापन देकर फर्जी दस्तावेज लगाकर सेना में भर्ती होने पर कार्यवाही की मांग की हैं। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बौंली (सवाईमाधोपुर) के मित्रपुरा निवासी अनिल सिंह ने सेना की भर्ती में भाग लेने के लिए फर्जकारी कर निवाई उपखंड के धत्तूरी निवासी उनके पिता महावीर सिंह राजावत का फर्जी पुत्र बनकर उनके पते का मूल निवास प्रमाण-पत्र बनवाकर राजपूताना राइफल्स में भर्ती हो गया हैं। उक्त मामले को लेकर निवाई के दत्तवास थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। एसपी ने जब पुलिस वेरिफिकेशन करवाया तो पता चला कि अनिल सिंह राजावत पुत्र महावीर सिंह राजावत धत्तूरी का रहने वाला नहीं है बल्कि मित्रपुरा सवाईमाधोपुर का निवासी हैं। उसने फर्जी मूल निवास बनवाकर भर्ती में शामिल हो गया तथा ट्रेनिंग अफसर को मैसेज करके निकला हैं कि वह एफआईआर दर्ज करवाने वाले को जान से मारने की धमकी दी हैं।
खबरें और भी हैं...