- Hindi News
- National
- Duni News Rajasthan News Accused Of Possession Of Sports Ground Apologized Will Give 50 Thousand Rupees As Penalty
खेल मैदान पर कब्जे के आरोपित ने मांगी माफी, जुर्माने के रूप में देगा 50 हजार रुपए
दुर्गापुरा स्थित राप्रावि के खेल मैदान पर अवैध रूप से बाई गई सरसों की फसल का समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद शनिवार को विद्यालय विकास समिति की बैठक हुई। इसमें अतिक्रमी द्वारा माफी मांगने पर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया तथा अतिक्रमी से जुर्माना राशि वसूली गई। उक्त राशि खेल मैदान के विकास पर खर्च की जाएगी।
भास्कर में 6 मार्च को खेल मैदान पर कब्जा कर बोई सरसों की फसल प्रशासन बना मूकदर्शक शीर्षक से खबर भी प्रकाशित हुई थी। शुक्रवार को राजस्व, शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल में बैठक आयोजित कर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने पर चर्चा भी की थी। एसएमसी की बैठक में पहुंचे अतिक्रमी ने बताया कि उसे पता नहीं था कि विद्यालय की जमीन है। बोई फसल की ऐवज में ₹50 हजार रुपए जुर्माना के रूप में विद्यालय विकास समिति को देगा। विद्यालय प्रशासन से माफी मांगते हुए मैदान को शीघ्र ही अतिक्रमण से मुक्त करने का भरोसा दिया।
करेंगे कार्रवाई
खेल मैदान सारी जिम्मेदारी दुर्गापुरा विद्यालय प्रधानाध्यापक की है। जांच में विद्यालय के अध्यापक की मिलीभगत भी सामने आई है। अतिक्रमण में सहयोग करने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई शिक्षा विभाग करेगा। विद्यालय प्रशासन जब कहेगा अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस जाब्ता व अन्य संसाधन उपलब्ध करा देंगे।
विनीता स्वामी, तहसीलदार, दूनी