हमेशा सच्चाई और सत्य के मार्ग पर चलें
दांडी यात्रा की वर्षगांठ के मौके डाक बंगला में धर्म सभा आयोजित हुई ।धर्म सभा को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी डॉ लक्ष्मीनारायण बुनकर ने कहा कि गांधी जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। लोगों को कुरीतियां छोड़कर अच्छा मार्ग अपनाना चाहिए। हमेशा सच्चाई और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी कि जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सह संयोजक शंकरलाल कच्छावा ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश सेवा को सर्वोपरी बताया है तथा देश सेवा के लिए उन्होंने संसार के सारे सुख छोड़कर अपना जीवन देश को समर्पित किया है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह देशबन्धु, जिला कांग्रेस ओबीसी के उपाध्यक्ष घासीलाल चौधरी, युवा नेता मानसिंह मीणा, रामबिलास सैनी, राबाउमावि प्रधानाचार्य विष्णु शर्मा सहित अध्यापक उपस्थित रहे।
गांधीजी एक महान समाज सुधारक थे
निवाई| महात्मा गांधी की 150 वीं जंयती वर्ष कार्यक्रम के तहत गुरुवार की सुबह दांडी यात्रा निकाली गई। दांडी यात्रा को गांधी पार्क से विधायक प्रशांत बैरवा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। दांडी यात्रा में गांधीजी का रूप धरकर चल रहे एक विद्यार्थी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। दांडी यात्रा में गांधी के पीछे-पीछे विधायक प्रशांत बैरवा, कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक के सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग चल रहे थे। विधायक बैरवा ने कहा कि आज पूरी दुनिया गांधीजी के अहिंसा के सिद्धांत को स्वीकार करने लगी है ।
एसडीएम ने कहा कि गांधीजी एक महान समाज सुधारक थे। दांडी यात्रा गांधी पार्क से रवाना होकर जयपुर रोड होती हुई गणगौरी बाजार, चौहट्टी बाजार, सर्राफा बाजार, सब्जी मण्डी, बडा बाजार होती हुई वापस गांधी पार्क पहुंची। दांडी यात्रा में कांग्रेस जिला सचिव प्रदीप पारीक, शहर अध्यक्ष महावीर पराणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, विकास अधिकारी सरोज बैरवा, नायब तहसीलदार नेहा चौधरी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सतपाल सिंह, ईओ चंद्रकला वर्मा, सीडीपीओ बंटी कुमार बालोटिया सहित सभी विभागों से अधिकारी मौजूद थे।
पीपलू| रैली को रवाना करते हुए उपखंड अधिकारी।