- Hindi News
- National
- Peplu News Rajasthan News Angry Youths Pelted Stones On Bus For Not Riding
सवारियां नहीं बिठाने से नाराज युवकों ने बस पर किया पथराव
पीपलू| बगड़ी गांव में जयपुर जा रही रोडवेज की ग्रामीण बस सेवा के परिचालक द्वारा बस में जगह अभाव के कारण सवारी बिठाने से नाराज हुए कुछ युवकों ने रास्ते में बस रोककर पथराव किया। इस दौरान बस चालक, परिचालक व यात्रियों में मारपीट भी की। इस मामले में परिचालक ने बरौनी थाना में युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
ग्रामीण सेवा की रोडवेज बस पीपलू से सुबह 7 बजे जयपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जब बगड़ी गांव पहुंची। बस में सवारियां अधिक होने व जगह नहीं होने के कारण परिचालक रामअवतार जाट ने वहां से खेड़ा ग्राम की सवारियां नहीं बिठाई। इस पर 8-10 युवकों ने रजवास गांव के नजदीक बस के आगे बाइकें खड़ी कर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे बस का एक शीशा टूट गया व कई यात्रियों के चोटें आई है।
चालक-परिचालक से मारपीट, 4280 रु छीने
युवकों ने बस के यात्रियों से धक्का-मुक्की व मारपीट भी की। जिससे चार यात्री भी घायल हो गए। बस चालक अंबालाल मीणा को बस से नीचे उतारकर मारपीट की। परिचालक से टिकट मशीन छीनकर तोड़ दी व 4280 रुपए लूट ले गए। मामले की सूचना पर बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया है।