- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Announcement To Build A Big Hall In Deori School
देवरी के स्कूल में बड़ा हॉल बनाने की घोषणा
निवाई| गांव देवरी के विद्यालय में सभी कर्मचारियों एवं भामाशाह द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सीदड़ा के सरपंच रामसहाय मीणा रहे एवं अध्यक्षता संस्था प्रधान पप्पू लाल मीणा ने की। इस अवसर पर ग्राम के भामाशाह एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यालय विकास के लिए एक बड़ा हॉल निर्माण करवाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर समस्त भामाशाह एवं कर्मचारियों का संस्था प्रधान एवं विद्यालय परिवार द्वारा साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । गौतम आश्रम में गौतम नवयुवक मंडल का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में युवा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर बधाई दी। युवाओं ने डीजे की धुनों पर नृत्य भी किया।